दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण : पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने जारी किए निर्देश, जानें क्या और कबतक रहेगा बंद और क्या रहेगी पाबंदी ।

प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार लगातार प्रयास कर रही है। साथ ही बैठकों का दौर भी जारी है। इस बीच कई अहम फैसले लिए गए हैं। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 21 नवंबर तक निर्माण और विध्वंस कार्यों पर पूरी तरह से रोक रहेगी।सरकारी विभागों में 21 नवंबर तक पूर्णरूपेण वर्क फ्रॉम होम रहेगा। अगले आदेश तक सभी स्कूल-कॉलेज और पुस्तकालय बंद रहेंगे। 

ये रहेगी पाबंदी – 👇

. 21 नवंबर तक कंस्ट्रक्शन कार्य बैन रहेगा।
. सौ प्रतिशत सरकारी विभागों में वर्क फ्रॉम होगा रहेगा।
. स्कूल, कॉलेज लाइब्रेरी सभी अगले आदेश तक बंद रहेंगे।
. आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाहर से आने वाली गाड़ियों को बंद किया है।
. पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ाने के लिए 1000 निजी सीएनजी बसों को हायर करने की प्रकिया कल से शुरू होगी।
. बस-मेट्रो में खड़े होने पर अभी रोक है, दोबारा विचार के लिए पत्र लिखा गया है।
. 10 साल पुरानी डीजल गाड़ी और 15 साल पुरानी गाड़ियों की लिस्ट दी गई है, जिस पर काम किया जाएगा।

और पढ़े  दिल्ली में फिर जहरीली हुई हवा: पराली-वाहनों के धुएं से बढ़ी मुसीबत, अगले 3 दिनों में हालात और बिगड़ने की आशंका
  • Related Posts

    दिल्ली: करोल बाग के गफ्फार मार्केट की दुकान में लगी आग, बुझाने के लिए दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर

    मध्य दिल्ली में करोल बाग के गफ्फार मार्केट स्थित ‘चेन वाली गली’ के 13 ब्लॉक में, पुरी प्लाजा की एक दुकान में आग लग गई है। आग पर काबू पाने…

    संकट: दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’, आज सुबह आईटीओ और फिरोज शाह कोटला रोड के आसपास का एक्यूआई 420 दर्ज

    दिवाली के कई रोज पहले से दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह भी ऐसा ही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आनंद विहार…