थलीसैंण/पौड़ी गढ़वाल : देर रात्रि लालटेन लेकर पहुंचे जिलाधिकारी।

Spread the love

देर रात्रि गांव में पहुंचे जिलाधिकारी।
लालटेन के सहारे किया विकास कार्यों का निरीक्षण।
जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए ग्रामीण।
गांव में किए गए विकास कार्यों की जिलाधिकारी ने की ग्रामीणों की तारीफ।
बैठक में सुनी जनसमस्याएं। निस्तारण के लिए दिए अधिकारियो को निर्देश।

जिलाधिकारी गढ़वाल डा0 विजय कुमार जोगदण्डे ने रविवार को अपने भ्रमण निरीक्षण कार्यक्रम जारी रखते हुए देर रात्रि ग्राम सभा असगढ़ पहुंचे जहां उन्होने उपस्थित अधिकारी एवं ग्रामीण की मौजूदगी में लालटेन के सहारे विकास कार्यो का निरीक्षण किया। हालांकि ग्रामीण जिलाधिकारी को अपने मध्य पाकर उत्साहित हुए और जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ से स्वागत करते हुए गांव आगमन पर आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने गांव में हुए बेहतर कार्य पर ग्रामीणों की तारीफ करते हुए कहा कि अन्य गांव के ग्रामीणों को भी इसी तहर विकास कार्यो में अपनी सहभागिता बनाये रखना चाहिए। जिलाधिकारी ने बैठक कर सुनी ग्रामीणों की समस्या तथा निस्तारण हेतु दिये अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश।
जिलाधिकारी डा0 जोगदण्डे अपने गांव भ्रमण निरीक्षण कार्यक्रम के तहत विकास खण्ड एकेश्वर के मलेथा गांव की निरीक्षण के बाद जनपद के विकास खंड कल्जीखाल के बूंगा तथा असगड़ गांव पहुंचकर जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी देर रात को असगड़ गांव पहुंचे, जहां जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर ग्रामीण बेहद खुश नजर आए। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का गांव में पहुंचने पर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ देर रात को लगभग 02 घंटे से ऊपर जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने लालटेन के माध्यम से गांव में बने वर्मी कम्पोस्ट, सामुदायिक शौचालय तथा रास्तों का जायजा भी लिया। उन्होंने गांव में बेहतर कार्य होने पर ग्रामीणों की तारीफ कर कहा कि अन्य ग्रामीणों को भी इसी तरह अपने-अपने गांव में विकास कार्य करना चाहिए। जिससे गांव की एक अलग पहचान बन सकेगी। उन्होंने गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत लगे नलों का निरीक्षण भी किया।
इससे पहले जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने कल्जीखाल विकासखण्ड के बूंगा गांव पहुंचे, उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत गांव में हो रहे कार्यों की जानकारी ग्रामीणों से ली। उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें, जिससे गांव में जल्द से जल्द पानी आ सकेगा। साथ ही उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि गांव में समिति बनाकर पेयजल में आ रही समस्या को लेकर बैठक कर निस्तारित करना सुनिश्चित करें। कहा कि आंगनबाड़ी, पंचायत घर, प्राथमिक विद्यालय तथा जो परिवार पेयजल कनेक्शन से छूट गए हैं वहां भी जल्द कनेक्शन लगवाना सुनिश्चित करें। इस दौरान पेयजल अधिकारी को गांव के परिवारों की जानकारी सही न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि गांव में बैठक कर परिवारों की संख्या सही रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही कहा कि गांव की क्षमता के अनुरूप टैंक बनाये, जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए जगह-जगह न भटकना पड़े। जिलाधिकारी ने गांव में प्राकृतिक स्रोतों की जानकारी लेते हुए सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि उन स्रोतों को संरक्षित कर पेयजल लाइन में जोड़े। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि गांव में बैठक की तिथि निर्धारित कर तथा बैठक में मौजूद ग्रामीणों के हस्ताक्षर लेना सुनिश्चित करें।

और पढ़े  देहरादून- 11 जुलाई से परेड मैदान में होगा 'लोक संवर्धन पर्व', केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू करेंगे शुभारंभ

Spread the love
  • Related Posts

    पौड़ी- SIR: पौड़ी की वोटर लिस्ट में सामने आईं बड़ी खामियां, 1.58 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी

    Spread the love

    Spread the loveविशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान पौड़ी जिले की मतदाता सूची में बड़ी विसंगतियां मिली हैं। जिले के 5,54,827 मतदाताओं में से 1,58,733 के रिकॉर्ड में नो मैपिंग…


    Spread the love

    डीडीहाट का हत्याकांड…रात को सड़क किनारे मिला खून से सना ‘भूपेंद्र’, चालक पर हत्या का आरोप, FIR दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveडीडीहाट तहसील क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम के मुताबिक, युवक की हत्या की गई है। मृतक की मां की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *