थराली : एक बार फिर सटीक साबित हुई मौसम विभाग की भविष्यवाणी। पिंडर घाटी में झमाझम बारिश और बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ठंड का बढ़ा फिर से प्रकोप।

Spread the love

पिछले दो चार दिनों से यहां लोगों को हो रहा चुनावी और बदलते मौसमी गर्मी का अहसास आज यकायक झमाझम हो रही बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण एक बार फिर से शीतलहर की चपेट में ले आया है। हालांकि मौसम विभाग इसकी पूर्व में चेतावनी जारी कर चुका था जो एक बार फिर से सही साबित हुई है।

अल सुबह से हो रही क्षेत्र में निचले इलाकों में झमाझम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण जनजीवन ठहर सा गया है। निचले इलाकों में जहां भयंकर शीतलहर के चलते बाजार सूने नजर आए तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों कुनी-पार्था,वाण मुंदोली,लोहाजंग,सोल पट्टी,खांकरखेत,खेता-मानमती,ग्वालदम,भराड़ीसैंण,सितेल-कनोल व बधाणगढी आदि जगहों में बर्फबारी के कारण सड़क मार्ग भी बाधित हुए हैं जिस कारण ग्रामीण क्षेत्रों से आवागमन ना के बराबर ही देखने को मिल रहा है।लोग ठंड और बारिश से बचने के लिए अपने घरों में ही दुबके हुए हैं।

इस हालात में सबसे बड़ी मुश्किल तो चुनावी नेताओं व उनके कार्यकर्ताओं की आ बनी है।लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं और चुनावी प्रचार प्रसार की टीमें ठंड से ठीठुर रहे हैं।आज चुनावी प्रचार प्रसार की टीमें गांवों में ना के बराबर दिखाई दे रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  नवजात शिशु : कोई न सुन पाए किलकारी इसलिए मुंह में ठूंस दी रबड़, समय पर मिलीं सांसें तो बची जिंदगी
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *