ताउते राजस्थान में बरपा सकता है कहर, उत्तर प्रदेश समेत इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

Spread the love

तूफान ताउते अब गुजरात से राजस्थान कूच कर रहा है। मंगलवार देर रात तक यह राजस्थान में छा जाएगा। हालांकि मंगलवार को इसकी तीव्रता कम हो गई। इसके असर से राजस्थान में दबाव क्षेत्र बना है। इस वजह से राज्य के सात जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार ताउते के कारण 19 व 20 मई को उत्तर भारत में व्यापक रूप से वर्षा की संभावना है।

हिमाचल, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम यूपी, उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर कहीं छुटपुट तो कहीं अत्यधिक भारी वर्षा और पंजाब, पूर्वी यूपी और उत्तरी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।  राजस्थान में
दबाव क्षेत्र बनने के कारण मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह के बीच बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, उदयपुर व आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभागों में भी तेज बारिश का अनुमान है। चक्रवात के असर के कारण सोमवार रात भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में तेज बारिश हुई।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड Weather: एक बार फिर सक्रिय होगा मानसून; दून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
  • Related Posts

    रुद्रपुर- 16 साल की किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस कर रही छानबीन

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में एक 16 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि देर रात जब परिजन…


    Spread the love

    रुद्रपुर- सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दरिंदे: पुलिस ने उतारा जुलूस, भागने की नाकाम कोशिश पर हुई पिटाई, भीड़ ने भी पीटा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर सामूहिक दुष्कर्म और अपहरण के मामले में मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद भी दरिंदों का दुस्साहस कम नहीं हुआ। मंगलवार को जब पुलिस उन्हें क्राइम सीन पर लेकर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *