डिजिटल सौगात : प्रधानमंत्री मोदी ने की आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की शुरुआत, मध्यम वर्ग के लोगों की चिंता होगी दूर ।

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की शुरुआत की। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी मौजूद रहे। वहीं इस मौके पर पीएम मोदी ने जनता को भी संबोधित किया और इस मिशन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में आगे बढ़ते हुए भारत के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। बीते 7 वर्षों से देश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का जो अभियान चल रहा है, वो आज से एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है।
आज से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन भी पूरे देश में शुरु किया जा रहा है। ये मिशन देश के गरीब और मध्यम वर्ग के इलाज में जो दिक्कतें आती हैं, उन्हें दूर करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि तीन साल पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर पंडित जी को समर्पित आयुष्मान भारत योजना पूरे देश में शुरू हुई थी। मुझे खुशी है कि आज से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन भी पूरे देश में शुरू किया जा रहा है।
आरोग्य सेतु एप और Co-WIN ने निभाई अहम भूमिका: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आरोग्य सेतु एप से कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने में बहुत मदद मिली। सबको वैक्सीन, मुफ्त वैक्सीन अभियान के तहत भारत आज करीब-करीब 90 करोड़ वैक्सीन डोज लगा पाया है तो इसमें Co-WIN का भी बहुत बड़ा रोल है।

कोरोना काल में टेलिमेडिसिन का भी अभूतपूर्व विस्तार: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल में टेलिमेडिसिन का भी अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। ई-संजीवनी के माध्यम से अब तक लगभग सवा करोड़ रिमोट कंसल्टेशन पूरे हो चुके हैं। ये सुविधा हर रोज देश के दूर-सुदूर में रहने वाले हजारों देशवासियों को घर बैठे ही शहरों के बड़े अस्पतालों के डॉक्टरों से कनेक्ट कर रही है।

और पढ़े  West Asia- अमेरिका के 30+ वॉटर सिस्टम निशाने पर, मिस्र पर पहली चोट, ईरान ने 2 गैस जहाज तबाह किए?

आयुष्मान भारत से लाखों परिवार गरीबी के कुचक्र में फंसने से बचे
पीएम मोदी ने कहा कि बीते तीन वर्षों में आयुष्मान भारत पर जो हजारों करोड़ रुपये सरकार ने वहन किए हैं, उससे लाखों परिवार गरीबी के कुचक्र में फंसने से बचे हैं।

हर नागरिक का हेल्थ रिकॉर्ड डिजिटली सुरक्षित रहेगा: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, अब पूरे देश के अस्पतालों के डिजिटल हेल्थ सोल्यूशंस को एक दूसरे से कनेक्ट करेगा। इसके तहत देशवासियों को अब एक डिजिटल हेल्थ आईडी मिलेगी। हर नागरिक का हेल्थ रिकॉर्ड डिजिटली सुरक्षित रहेगा।

पुराने रिकॉर्ड भी किए जा सकेंगे चेक: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने जानकारी देते हुए कहा कि डिजिटल हेल्थ आईडी के माध्यम से मरीज भी और डॉक्टर भी पुराने रिकॉर्ड को जरूरत पड़ने पर चेक कर सकता है। इसमें डॉ, नर्स, पैरा मेडिक जैसे साथियों का भी रजिस्ट्रेशन होगा। देश के जो अस्पताल हैं, क्लीनिक हैं, लैब्स हैं, दवा की दुकानें हैं ये सभी भी रजिस्टर होंगी।

देश में होलिस्टिक और समावेशी हेल्थ मॉडल की जरूरत: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि अब भारत में एक ऐसे हेल्थ मॉडल पर काम जारी है, जो होलिस्टिक हो, समावेशी हो। एक ऐसा मॉडल, जिसमें बीमारियों से बचाव पर बल हो,- यानि प्रिवेंटिव हेल्थकेयर, बीमारी की स्थिति में इलाज सुलभ हो, सस्ता हो और सबकी पहुंच में हो।

गांवों की चिकित्सा सेवाओं में सुधार की जरूरत: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बहुत जरूरी है कि गांवों की चिकित्सा सेवाओं में सुधार हो। आज गांव और घर के निकट ही प्राइमरी हेल्थ केयर से जुड़े नेटवर्क को सशक्त किया जा रहा है। अभी तक ऐसे 80,000 सेंटर चालू हो चुके हैं।

और पढ़े  नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, 13 मुकदमे वापस लेगी दिल्ली सरकार

गरीब और मध्यम वर्ग का दवाओं पर कम से कम खर्च हो: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि बेहतर मेडिकल सिस्टम के साथ ही ये भी जरूरी है कि गरीब और मध्यम वर्ग का दवाओं पर कम से कम खर्च हो। इसलिए केंद्र सरकार ने जरूरी दवाओं, सर्जरी के समान, डायालिसिस जैसी अनेक सेवाओं और समान को सस्ता रखा है।

जानिए क्या है इस मिशन का लक्ष्य
इस मिशन का लक्ष्य देश के प्रत्येक नागरिक का का यूनिक हेल्थ कार्ड बनाना है। यह कार्ड पूरी तरह से डिजिटल होगा जो देखने में आधार कार्ड की तरह ही होगा। इस कार्ड पर आपको एक यूनिक नंबर मिलेगा, जैसा कि आधार कार्ड में होता है। इस नंबर  के द्वारा व्यक्ति की पहचान कर ली जाएगी जिससे स्वास्थ सेवा में और आसानी हो जाएगी। इस नंबर के जरिए डॉक्टर के पास भी लोगों का पूरा रिकॉर्ड रहेगा।


Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मची आफत, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के कुछ हिस्सों में आज सुबह भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने दिन भर मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया…


    Spread the love

    आज 100 लोगों के साथ पीएम आवास जाएंगे केजरीवाल,करेंगे एक और काम

    Spread the love

    Spread the love आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार दोपहर पीएम आवास तक अपने समर्थकों के साथ मार्च करेंगे। केजरीवाल और उनके साथी ई-20 पेट्रोल के विरोध…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *