कोरोना से राहत : भारत में कोरोना के मामलों में गिरावट, 26041 नए केस, 276 लोगों की हुई मौत ।

कोरोना मामलों को लेकर रविवार का दिन राहत देने वाला रहा। बीते 24 घंटे में कोरोना के 26,041  नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 276 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं, 29,621 मरीज इस बीमारी को मात देकर घर लौट गए। कोरोना केस में आ रही गिरावट से हालात सामान्य हो रहे हैं। सूत्रों की मानें तो टीकाकरण अभियान तेज होने की वजह से कोरोना के नए मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है।
स्वास्थ्य मंत्रालय  के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के 2 लाख 99 हजार 620 एक्टिव केस हैं, जबकि 3 करोड़ 29 लाख 31 हजार 972 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 3 करोड़ 36 लाख 78 हजार 786 कुल मामले सामने आए हैं। भारत में अब तक कोरोना से 4 लाख 47 हजार 194 लोगों की मौत हो चुकी है।

और पढ़े  रोहतक: दिल्ली रोड के मिलन ढाबे पर गैंगवार, अंधाधुंध फायरिंग में चार की मौत, जांच शुरू
  • Related Posts

    रूस को बड़ा झटका: उत्तर कोरिया ने रोकी मिसाइलों और हथियारों की आपूर्ति, क्या बदलेगा जंग का समीकरण?

    उत्तर कोरिया ने रूस को सैन्य मदद रोक दी है। प्योंगयांग ने मॉस्को के साथ अपना सैन्य सहयोग अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इसमें केएन-23 बैलिस्टिक मिसाइलों की…

    2026 वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप-: गुकेश-सिंदारोव के बीच लगातार तीसरा गेम ड्रॉ, किसका पलड़ा भारी? जानें अब तक का हाल

    इतिहास की सबसे युवा फीडे (FIDE) वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में भारत के डिफेंडिंग चैंपियन डी गुकेश (20 वर्ष) और उज्बेकिस्तान के चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव (20 वर्ष) के बीच कांटे…