भारत बंद : उत्तर प्रदेश, पंजाब से लेकर हरियाणा तक सड़के जाम, कई जगह रोकी किसानों ने रेल ।

Spread the love

केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पूरे देश में संयुक्त किसान मोर्चा का भारत बंद शुरू हो गया है। इस बंद को कई राजनीतिक दलों ने भी समर्थन दिया है। किसान संगठनों द्वारा यह बंद सोमवार सुबह 6 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक के लिए किया गया है। वहीं ताजा जानकारी के अनुसार किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर पर NH-9, NH-24 को जाम कर दिया है।

पंजाब के बनूड़ खरड़ हाईवे पर सनेटा में किसानों ने आवाजाही रोक दी है। इसके अलावा सरकारी बस को भी रोक दी है।

किसानों के भारत बंद पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी अखंड है। लेकिन शोषण-कार सरकार को ये नहीं पसंद है, इसलिए आज भारत बंद है। 

हरियाणा के झज्जर में बेरी के भागलपुरी चौक पर किसानों ने जाम लगा दिया है जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

सीएम सिटी खरड़ में भारत बंद को पूरा समर्थन मिल रहा है। बस स्टैंड पर किसानों ने मोर्चा लगाया है। किसान वहीं पर लंगर बना रहे हैं। सारी दुकानें बंद हैं।

बिहार में राजद, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए हैं। आंदोलनकारी यातायात को बाधित करवा रहे हैं। पटना, वैशाली, आरा, दरभंगा, अरवल, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल समेत कई जिलों महगठबंधन के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। हाईवे पर टायर जलाकर आगजनी की


Spread the love
और पढ़े  Delhi- आज एमसीडी को मिलेगा नया महापौर, आप के पीछे हटने से चुनाव एकतरफा, कांग्रेस किनारे... BJP मजबूत
  • Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट से टीएमसी को झटका- चुनाव आयोग को नियुक्ति के पूरे अधिकार, नए आदेश की जरूरत नहीं’

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले टीएमसी को सुप्रीम कोर्ट से एक बड़ झटका लगा है। चुनाव आयोग द्वारा वोटों की गिनती के लिए मुख्य रूप…


    Spread the love

    सांसद संदीप पाठक: पंजाब में गैर जमानती धाराओं में 2 केस दर्ज, पुलिस पकड़ने पहुंची तो घर से निकले

    Spread the love

    Spread the loveआम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की दिक्कतें बढ़ गई हैं। पाठक पर पंजाब के अलग-अलग जिलों में दो केस दर्ज हुए…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *