जय भारत महासम्पर्क अभियान अंतर्गत कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित किए विविध कार्यक्रम

Spread the love

अयोध्या,कांग्रेस पार्टी द्वारा 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त न्याय पंचायतों में वार्डों में चलाए जा रहे”जय भारत महासम्पर्क अभियान” में आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 77वीं जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाते हुए प्रदेश सचिव/जनपद प्रभारी हनुमंत विश्वकर्मा,जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सोहावल ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चौधरी,न्याय पंचायत अध्यक्ष संजय मदान,छवि राज यादव,रामसागर रावत,अमरजीत रावत,बलवीर सिंह कोरी,रामनाथ यादव,त्रिभुवन यादव,इंद्रोहन यादव,रामकिशन यादव,शुभम यादव,रोहित यादव,अजय यादव,प्रिंस यादव,राजित राम,अभिषेक कोरी,प्रमोद यादव,सुनील पांडे,मुलायम यादव,अनंतराम यादव,शंकर जीत यादव,शुभम यादव आदि के साथ सोहावल ब्लॉक के न्याय पंचायत रौनाही,कटरौली,मसौधा ब्लॉक में न्याय पंचायत जलालाबाद,बंदी दासपुर,कैल में,पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा की अगुवाई में न्याय पंचायत अध्यक्ष वाज़िद अली और क्षेत्र के कांग्रेसजनों ने मसौधा ब्लॉक के न्याय पंचायत माधवपुर में,प्रदेश सचिव सुनील पाठक की अगुवाई में महानगर उपाध्यक्ष उमेश उपाध्याय महंत जय मंगल दास,संदीप यादव रिशु आदि ने हनुमानगढी,राजघाट मीरा घाट में,न्याय पंचायत अध्यक्ष मंगल कनौजिया व चिकित्सा प्रकोष्ठ के रविकांत श्रीवास्तव की अगुवाई में कांग्रेसजनों ने ग्रामसभा दादूपुर,परसावां सहित समस्त न्याय पंचायतों में,महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मधु पाठक की अगुवाई में दीप नारायण शुक्ला दिलीप गौड़,राजेंद्र सिंह,पांचू राम निषाद,हेमराज,मोहम्मद नौशाद,सौरभ दूबे,लल्लन प्रसाद आदि ने रामपुर भगन प्रभात,बीकापुर बाजार,जलालपुर माफी में प्रभात फेरी निकाला श्रमदान कर पौधरोपण किया तत्पश्चात राजीव गांधी सम्मान समारोह अंतर्गत घर-घर जाकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवारों,सैनिक परिवार,सफाई कर्मी,रसोईया,आशा बहू,शिक्षामित्र आदि को स्मृति चिन्ह व पत्र देकर और अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और खेती किसानी एवं समाज की चर्चा कर गांव के लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को नोट किया। स्थानीय जनों से संवाद करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव/उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने घोषणा की है कि कांग्रेस की सरकार उत्तर प्रदेश में आते ही बिजली का बिल हाफ,किसानों के बैंक कर्ज माफ एवं पशुओं की समस्या से निजात तत्काल प्रभाव से दिलाया जाएगा इन नेताओं ने कहा केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है इस महामारी के संक्रमण काल में जनता त्रस्त है परंतु इन्होंने आपदा में भी अवसर ढूंढा है हर जरूरत चीजों के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि करके इन्होंने अपना असली चेहरा जनता के बीच उजागर कर दिया है जिसका जवाब जनता जनार्दन ही इनको देगी। जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया कि जनपद की 124 न्याय पंचायतों में जय भारत महासम्पर्क अभियान अंतर्गत स्थानीय जनता से मिल रहे अपार समर्थन से यह बात स्पष्ट हो गई है की किसान,युवा,महिलाएं,आमजन इनके कुशासन से बुरी तरह परेशान है और उसने बदलाव का मन बना लिया है और कांग्रेस पार्टी की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है क्योंकि कांग्रेस जो भी वादा करती है उसको पूरी तरह निभाती है।

और पढ़े  अयोध्या- श्री कृष्ण प्रिय जी महाराज की अमृतवाणी से भक्तिमय हुआ अयोध्या धाम, विनय शुक्ला की व्यवस्थाओं की श्रद्धालुओं ने की मुक्तकंठ से प्रशंसा।

Spread the love
  • Related Posts

    जर्जर हो रहा श्रीबांकेबिहारी मंदिर का ढांचा, छज्जों और दीवारों में आईं दरारें, ASI की रिपोर्ट में खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveवृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पास मंगलवार को एक भवन का छज्जा गिरने से नौ श्रद्धालु घायल हो गए थे, लेकिन खतरे और भी हैं। श्रीबांकेबिहारी मंदिर…


    Spread the love

    होटल में प्रेमी के जीजा को देख प्रेमिका ने छिपने के लिए चुनी ऐसी जगह, कोई सोच भी नहीं सकता

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के इरादतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुबारकपुर मोड़ (मुरारी चक्की) के पास स्थित कुर्रा मोड़ पर एक होटल में  महिला के साथ रंगरलिया मना रहे साले को…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *