चम्पावत : जिलाधिकारी विनीत तोमर ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्वाला में भूस्खलन क्षेत्र का किया सयुंक्त निरीक्षण ।

Spread the love

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सतर्कता बरतते हुए मोटर मार्ग को सुचारु करने व आपदा प्रभावितों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि भूस्खलन से किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार से जानमाल का खतरा न हो।
उन्होंने कहा कि जब तक मार्ग पूर्ण रूप से व्यवस्थित नही होता है, तब तक देवीधुरा-लोहाघाट वैकल्पिक मोटर मार्ग से लोगों को आवाजाही कराए, ताकि राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन क्षेत्र में तेजी से कार्य हो सके।
इसके अलावा उन्होंने स्वाला ग्राम सभा में निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों को सूचित करते हुए कहा कि जो परिवार आपदा की जद में आ रहे है, वे ग्रामीण अन्यत्र स्थान में विस्थापित हो जाये, जिससे जन हानि ना हो। साथ ही कहा कि 7 परिवारों को प्रशासन की ओर से नोटिस दिया गया हैं, जो अत्यधिक खतरे की जद में आ रहे हैं। उन्होंने उनसे शीघ्र ही मकान खाली करने तथा अन्य स्थान में शिफ्ट होने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यदि परिवार किराए के मकान में रहना चाहते है तो मकान का किराया जिला प्रशासन की ओर से दिया जाएगा।
जिलाधिकारी महोदय ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वाला का भी निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण कार्य को सुचारू रूप से करने के निर्देश दिये


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- राज्य लोक सेवा आयोग को मिला नया स्थायी अध्यक्ष, ले. जनरल गजेंद्र जोशी को मिली कमान
  • Related Posts

    आना मना है: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर नहीं होगी कांवड़ यात्रा, जरूरी इंतजाम करने के लिए राज्यों में सहमति

    Spread the love

    Spread the loveकुछ ही दिनों में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने शुक्रवार को घोषणा की कि कांवड़ यात्रियों के लिए…


    Spread the love

    देहरादून- अच्छी खबर: सप्ताह में दो दिन चलेगी रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस, जानें पूरा शेड्यूल

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर से देहरादून के बीच नई रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन हर बुधवार व शुक्रवार को चलेगी। इसके संचालन से नैनीताल, ऊधमसिंह नगर,…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *