चक्रवाती तूफान तौकाते तेजी से आगे बढ़ रहा है गुजरात में हो सकती है तबाही

Spread the love

अरब सागर से उठा इस साल का पहला चक्रवाती तूफान तौकाते तेजी से आगे बढ़ रहा है। शुक्रवार को केरल के कोट्टायम तट पर इसके कारण भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में इसका रूप और विकराल होगा और 18 मई की सुबह तक इसके गुजरात पहुंचने के आसार हैं, जहां इससे भारी तबाही की आशंका है। इस बीच एनडीआरएफ ने 53 टीमों को राहत कार्य के लिए तैनात करने की तैयारी कर ली है।

तूफान तौकाते की दस्तक से कोट्टायम में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने भी अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान लगाया था। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक कोट्टायम के अलावा दक्षिण केरल के कुछ इलाकों में सुबह 8:30 बजे से भारी बारिश दर्ज की गई। अनुमान है कि जैसे-जैसे तूफान आगे बढ़ेगा कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, लक्षद्वीप के तटीय इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी
मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को अरब सागर और लक्षद्वीप के इलाके में दबाव वाला क्षेत्र बना था और तूफान के शनिवार सुुबह तक गहरे दबाव में परिवर्तित होने के आसार हैं। यहां से चक्रवाती तूफान का रूप लेते हुए यह अगले 24 घंटे में और आगे बढ़ेगा। इसके बाद विकराल रूप लेता हुआ यह तूफान उत्तर से होते हुए उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ेगा। तौकाते 18 मई की शाम तक गुजरात व उससे लगते पाकिस्तानी तटीय क्षेत्र के तट से टकरा सकता है और इससे वहां भारी तबाही होने की आशंका है।

और पढ़े  भोगपुरम में हवाई अड्डे का उद्घाटन, जनसभा में PM बोले- स्वर्ण आंध्र के विजन के लिए आज अहम दिन

Spread the love
  • Related Posts

    Shooting- अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोगों की मौत, एक घायल का इलाज जारी

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना राज्य के कैसवेल काउंटी में बुधवार सुबह एक घर में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके…


    Spread the love

    पीओके में चुनाव: विरोध और बहिष्कार की अपील के बावजूद नवाज शरीफ की पार्टी PMLN को बढ़त

    Spread the love

    Spread the loveपाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की विधानसभा के चुनाव में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *