चंपावत : देवीधुरा मा बाराही धाम में होने वाले बग्वाल मेले के सम्बंध में जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

Spread the love

देवीधुरा मा बाराही धाम में रक्षाबंधन के अवसर पर लगने वाले बग्वाल मेले के सम्बंध मे जिला अधिकारी विनीत तोमर के द्वारा समीक्षा बैठक की गई मेले को सांकेतिक रूप से मनाने को लेकर आज जिलाधिकारी विनीत तोमर तथा पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश्वर सिंह की अध्यक्षता में मंदिर समिति तथा सभी चारों ख़ाम के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक माँ बाराही मंदिर परिसर मे की गई। बैठक का संचालन करते हुए पीठाधीश् श्री कीर्ति वल्लभ जोशी ने माँ बाराही धाम की संस्कृतिक तथा एतिहासिक व गौरव शाली परम्परा तथा विश्वास के बारे मे बताते हुए कहा कि बग्वाल का आयोजन प्रशासन के दिशा निर्देशों के अनुपालन मे किया जाएगा। उन्होंने बताया की पिछले वर्ष की भांति इस बार भी बग्वाल का आयोजन सांकेतिक ही रखने का प्रयास किया जाएगा। चारों ख़ामो के व्यक्तियों की राय जिलाधिकारी द्वारा ली गई तथा सभी खामो द्वारा जिला प्रशासन का पूरा सहयोग करने की बात कही गई। इस बैठक में माँ बाराही धाम के व्यापरियों द्वारा 22 अगस्त को होने वाले बग्वाल के दिन बाज़ार खोलने की मांग रखी गई। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड़ की गाइडलाइंस का पालन सुनिश्चित करते हुए दुकाने सभी व्यापारी खोल सकते हैं। जिलाधिकारी के इस फ़ैसले पर हर्ष जताते हुए सभी व्यापरियों ने जिलाधिकारी को धन्यावाद अर्पित किया।
पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश्वर सिंह ने सभी लोगों को बग्वाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोविड-19 की सम्भावित तीसरी लहर को मध्यनजर में रखते हुए कहा कि कोरोना का खतरा अभी पूरी तरह अभी नहीं टला है इसलिए बग्वाल का आयोजन सांकेतिक रूप से ही करना सुनिश्चित करे।
बैठक के समापन पर पुनः सभी को शुभकामनाएं देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी व्यक्ति बग्वाल में शामिल होंगे उनको 2 दिन पहले कोरोना का टेस्ट तथा 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट लाना जरूरी होगी तथा जिन लोगों की कोरोना की दोनों वैक्सीन लग चुकी हैं उन्हें भी बग्वाल में प्रवेश की अनुमति होगी ।

और पढ़े  हरिद्वार - पतंजलि योगपीठ के पास हादसा, कांवड़ यात्री की चलती बाइक में लगी आग, हाईवे पर मची अफरा तफरी

Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *