गोवा : प्रमोद सावंत बने गोवा के मुख्यमंत्री, जल्द मिलेंगे राज्यपाल से।

Spread the love

गोवा का नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल की बैठक में प्रमोद सावंत को ही आगे भी राज्य की कमान संभालने का जिम्मा सौंपा गया। यानी सावंत ही अगले गोवा के अगले सीएम होंगे। गोवा में भाजपा केंद्रीय पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि विश्वजीत राणे ने सावंत का नाम प्रस्तावित किया था। इस पर सभी ने सहमति जता दी।
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सावंत ने कहा, “मैं देश के पीएम मोदी, पार्टी के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के नेता का बहुत आभार व्यक्त करता हूं क्योंकि उन्होंने एक बार फिर से मुझे राज्य के बीजेपी विधायक दल का नेता और मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया।” उन्होंने आगे कहा, “मैं राज्य में बुनियादी ढांचे और मानव विकास के लिए काम करूंगा। गोवा में प्रधानमंत्री मोदी के विजन को आगे बढ़ाया जाएगा। हम आज शाम गोवा के राज्यपाल पी. एस. श्रीधरन पिल्लई से मिलेंगे, जहां शपथ ग्रहण समारोह के बारे में निर्णय लिया जाएगा।”
गौरतलब है कि यह बैठक हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा के 20 सीटें जीतकर सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभरने के 11 दिन बाद हो रही है। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और एल मुरुगन भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव की प्रक्रिया की निगरानी के लिए आज दोपहर ही यहां पहुंचे। 

भाजपा ने राज्य विधानसभा चुनाव में 20 सीटें जीती हैं जो बहुमत के लिए जरूरी संख्या से केवल एक सीट कम है। भाजपा ने एमजीपी के दो विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल कर लिया है। इससे भाजपा नई विधानसभा में संख्या के लिहाज से आरामदायक स्थिति में है। सावंत के नाम पर मुहर लगने के बाद भाजपा नेता और विधायक नई सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन में राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई से मिलने वाले हैं।

और पढ़े  West Asia- अमेरिका के 30+ वॉटर सिस्टम निशाने पर, मिस्र पर पहली चोट, ईरान ने 2 गैस जहाज तबाह किए?

Spread the love
  • Related Posts

    विधानसभा उपचुनाव नतीजे- बांकीपुर में दूसरे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे,दतिया में कांग्रेस आगे, मांजलपुर में कौन पीछे?

    Spread the love

    Spread the loveबिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। इसमें बिहार की बांकीपुर सीट पर भाजपा, राजद और जनसुराज…


    Spread the love

    2026 सावन सोमवार: आज सावन का पहला सोमवार, जानें पूजा मुहूर्त और शिवलिंग पर क्या चढ़ाना होगा शुभ

    Spread the love

    Spread the loveसावन का पहला सोमवार आज, 3 अगस्त 2026 को है। यह दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। इस दिन शिवलिंग…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *