गृह मंत्री शाह का उत्तराखंड दौरा टला, अब 29 व 30 अक्तूबर को आएंगे ।

Spread the love

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा टल गया है। उन्हें 16 व 17 अक्तूबर को उत्तराखंड आना था लेकिन अब वह 29 व 30 अक्तूबर को आएंगे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के मुताबिक, व्यस्तता के चलते गृह मंत्री अब नई तिथियों पर आएंगे। उनके 29 अक्तूबर से दो दिवसीय दौरे पर आने की संभावना है। कुछेक दिन में कार्यक्रम फाइनल हो जाएगा। पार्टी शाह का एक सार्वजनिक कार्यक्रम कराने पर गंभीरता से विचार कर रही है। अनुमति मिलने पर इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।
पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश संगठन के सभी प्रभारियों व सह प्रभारियों को सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास करने के निर्देश दिए हैं। सभी प्रभारियों व सह प्रभारियों को भ्रमण के लिए विधानसभाएं बांट दी गई हैं।

16 व 17 को आएंगे सह चुनाव प्रभारी आरपी सिंह
भाजपा के सह चुनाव प्रभारी आरपी सिंह 16 व 17 अक्तूबर को ऊधमसिंह नगर जिले की विधानसभाओं का दौरा करेंगे। उनका कार्यक्रम तय हो गया है। उनके अलावा सह चुनाव प्रभारी लॉकेट चटर्जी कुमाऊं में अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ जिले की विधानसभाओं का दौरा करेंगी। संगठन की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा को टिहरी और पौड़ी जिले की विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करना है। पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम देहरादून और हरिद्वार जिले की विधानसभा क्षेत्रों में संगठन की चुनावी गतिविधियों को परखने आएंगे।
चुनावी माहौल बनाने के लिए दीवार लेखन अभियान
पार्टी ने हर विधानसभा क्षेत्र में दीवार लेखन अभियान शुरू कर दिया है। हर बूथ पर 10 दीवारों पर लेखन होगा। दीवारों पर अबकी बार 60 पार व बूथ जीता चुनाव जीता नारे लिखे जाएंगे। केंद्रीय व्यवस्था के तहत पांच दीवारों पर लेखन होगा 

और पढ़े  रुद्रपुर- BJP नेता पर टक्कर के बाद रॉड से हमला, कोतवाली में हंगामा, आरोपियों पर केस दर्ज

हर विधानसभा क्षेत्र में 10 से प्रबुद्धजन गोष्ठी
पार्टी 10 से 25 अक्तूबर तक हर विधानसभा क्षेत्र में प्रबुद्धजन गोष्ठी करेगी। बुद्धिजीवी नेताओं के सम्मेलन होंगे। 20 अक्तूबर से तीन नवंबर तक मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान चलेगा।


Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *