गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए अच्छी खबर – अब मिलेगा दूसरा बच्चा होने पर भी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ, हुआ बड़ा बदलाव

Spread the love

देश के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए केंद्र सरकार कई तरह के स्कीम चलाती है। इसी क्रम में सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना चलाई जा रही है। इसके तहत गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पहले बच्चे के जन्म के दौरान फायदा दिया जाता है। वहीं अब सरकार ने इसमें बदलाव करने का फैसला लिया है। इसके तहत अब महिलाओं को दूसरा बच्चा होने पर भी योजना का लाभ दिया जाएगा। दरअसल, इसके लिए एक शर्त भी है, कि दूसरा बच्चा लड़की होनी चाहिए। बताया जा रहा है कि 1 अप्रैल से नई व्यवस्था की शुरुआत की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्रालय की योजनाओं को तीन चीजों के अंदर मिलाया और सुधारा गया है, जिसमें मिशन शक्ति, सक्षम आंगनवाड़ी, मिशन वात्सल्य और पोषण 2.0 शामिल हैं। अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत काम की है। आज हम आपको इस योजना से जुड़े सभी लाभों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भावस्था और स्तनपान कराने के दौरान डीबीटी मोड में (पीडब्लू एंड एलएम) के बैंक/डाकघर खाते में सीधे तीन किस्तों में 5 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान करने की परिकल्पना की गई है।

इस बात की जानकारी ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (BRR&D) के सहयोग से आयोजित महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के महिला सुरक्षा कार्यक्रम के दौरान खुद सचिव इंदेवर पांडे ने दी है, कि पीएमएमवीवाई के तहत लाभ का विस्तार किया जा रहा है।

और पढ़े  बाल्टी में डुबोकर गर्भवती पत्नी का कत्ल: 2025 में शादी, अक्सर होता था विवाद, महीने भर पर पहले नए घर में थे आए

साथ ही पूरी प्रक्रिया को संशोधित योजना के तहत आसान किया गया और राशि दो किस्तों में मिल सकेगी। इसके अलावा अगर दूसरा बच्चा लड़की होती है, तो जन्म के बाद लाभार्थी को पूरी रकम दी जाएगी


Spread the love
  • Related Posts

    भीषण गर्मी से भारत, फ्रांस, जर्मनी समेत कई देश बेहाल,क्यों बने ऐसे हालात?

    Spread the love

    Spread the love   यूरोप में गर्मी से हालत नाजुक हो गए हैं। दो महीने के अंदर इस महाद्वीप पर दूसरी बार भीषण लू (हीटवेव) का दौर आया है। आलम…


    Spread the love

    बाढ़ से हाहाकार: अब तक 22 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित, CM हिमंत ने दिए राहत-बचाव के निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveअसम और उसके पड़ोसी राज्य अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति बन गई है। अधिकारियों ने रविवार को जानकारी दी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *