खूंखार आतंकी फैयाज का हुआ खात्मा,सेना ने 22 दिन में 9 मुठभेड़ और 22 खूंखार आतंकियों का सफाया, पढ़ें खात्मे की कहानी..

Spread the love

उत्तरी कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर के वारपोरा इलाके में शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर फैयाज अहमद वार निवासी वारपोरा सोपोर समेत दो आतंकवादी मारे गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मारे गए अन्य आतंकवादी के विदेशी होने की संभावना है। इस साल घाटी में लश्कर-ए-तैयबा से सबसे अधिक आतंकवादी मारे गए। फैयाज अहमद पर 10 लाख का इनाम घोषित किया गया था।

बता दें कि आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस, सेना की 22 आरआर और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार को ऑपरेशन शुरू किया था। आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों द्वारा दिए गए आत्मसमर्पण के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। जिसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला, फैयाज अहमद वार और उसके साथी आतंकी को मार गिराने में सफलता पाई। इस महीने अब आतंकियों के खिलाफ नौ मुठभेड़ हुईं, जिनमें 22 आतंकी मारे गए। मारे गए आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा के कई टॉप कमांडर शामिल हैं। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा घाटी में खात्मे की कगार पर है।

2 जुलाईः पुलवामा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 5 आतंकियों को मार गिराया था। मारे गए आतंकियों में एक लश्कर-ए-तैयबा का जिला कमांडर निशाज लोन उर्फ  खिताब, पाकिस्तानी आतंकी अबू रेहान उर्फ तौहीद, दानिश मंजूर शेख (काकापोरा), आमिर वागे (हाजिन) व मेहरान मंजूर (जमालाटू) शामिल था। 

8 जुलाईः राजोरी में दो पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर किया

10 जुलाई: अनंतनाग में तीन आतंकी मारे गए।
12 जुलाईः राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में दादल के जंगलों में तीन आतंकी मारे गए।

14 जुलाईः पुलवामा में तीन आतंकी मारे गए, इसमें पाकिस्तानी आतंकी और लश्क-ए-तैयबा कमांडर एजाज उर्फ अबु हुरैरा भी शामिल था।
17 जुलाईः श्रीनगर के दनमार इलाके में दो आतंकी इरफान और बिलाल अहमद मारे गए। 

और पढ़े  पश्चिम एशिया संकट:- ट्रंप के बाद PM मोदी और मैक्रों ने फोन पर की बात, होर्मुज में सुरक्षित आवाजाही पर जोर

18 जुलाईः शोपियां में में चक सादिक खान इलाके में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। साल 2017 से दक्षिणी कश्मीर समेत घाटी में आतंकी हमलों और हत्याओं को अंजाम देने वाला खूंखार आतंकी एवं लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर इशफाक डार उर्फ अबू अकरम और माजिद इकबाल मारा गया। इसके बाद आज यानी कि शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर फैयाज अहमद वार और उसके एक साथी आतंकी को मार गिराने में सफलता पाई।


Spread the love
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया तनाव- सीजफायर के बीच दक्षिणी लेबनान में इस्राइली हमले जारी, UAE-ब्रिटेन के शीर्ष राजनयिकों की बैठक

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया इस समय बेहद संवेदनशील दौर से गुजर रहा है। एक ओर जहां संघर्ष के बीच युद्धविराम और बातचीत की उम्मीदें दिखाई दे रही हैं, वहीं दूसरी…


    Spread the love

     उत्तर कोरिया ने दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, हाई अलर्ट पर जापान, दक्षिण कोरिया भी सतर्क

    Spread the love

    Spread the loveएशिया में एक बार फिर तनाव की लहर तेज हो गई है। रविवार को दक्षिण कोरिया ने दावा किया कि उत्तर कोरिया ने अपनी पूर्वी समुद्री सीमा की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *