कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को 26 मई सुबह 7 बजे तक बढ़ा दिया है देखे कहां

Spread the love

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में शनिवार को अहम निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश में लागू कोरोना कर्फ्यू को 26 मई सुबह 7 बजे तक बढ़ाया गया है। इससे पहले कोरोना कर्फ्यू 17 मई सुबह 6 बजे तक लगाया गया था। कैबिनेट ने फैसला लिया कि सप्ताह में अब तीन घंटे के लिए दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को हार्डवेयर की दुकानें खुली रहेंगी।

अन्य दुकानें पहले की तरह दिन में तीन घंटे के लिए खुली रहेंगी। कैबिनेट ने फैसला लिया कि शहरी क्षेत्रों में जहां पर वन निगम के डिपो हैं, वहां अंतिम संस्कार के लिए प्रदेश सरकार मुफ्त लकड़ी देगी। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां लकड़ी काटने के अधिकार हैं, उनके अनुसार लकड़ी काटी जा सकेगी। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रदेश में अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए बेड, ऑक्सीजन और दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि घरों में ऑक्सीजन सिलिंडर को रिफिल करने की स्थिति नहीं है। कैबिनेट ने परौर, सोलन, मंडी और शिमला में बेड कैपेसिटी बढ़ाने की समीक्षा की। नए मेकशिफ्ट अस्पतालों की स्थापना के बारे में भी चर्चा की गई


Spread the love
और पढ़े  राजस्थान- डूंगरपुर में बड़ा हादसा: नहाने गए छह बच्चों में से चार तालाब में डूबे, मौत, मामा के घर आए थे सभी
  • Related Posts

    आज से भारत-ब्रिटेन एफटीए लागू,99% भारतीय निर्यात पर शून्य शुल्क, क्या होगा सस्ता?

    Spread the love

    Spread the loveभारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) आज से लागू हो गया है। इसे पिछले कुछ वर्षों में भारत के सबसे बड़े मुक्त व्यापार…


    Spread the love

    ट्रंप की ईरान में सबकुछ तबाह करने की धमकी,ईरान बातचीत करे नहीं तो कुछ नहीं छोड़ेंगे

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को चेतावनी दी कि अगर ईरान बातचीत की मेज पर वापस नहीं लौटा तो अमेरिका अगले हफ्ते से ईरान के बिजली…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *