केजरीवाल के खिलाफ दर्ज हो महामारी एक्ट में मुक़दमा : कौशिक

Spread the love

रामनगर 26 मई, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने केंद्र पर दबाव बनाकर दूसरे राज्यों के हिस्से की आक्सीजन दिल्ली में जमा कर दी उससे उतराखण्ड भी अछूता नहीं रहा। दिल्ली में उत्तराखण्ड के हिस्से की आक्सीजन डंप हो गई। हालांकि उतराखंड में भी इस दौरान आक्सीजन की समस्या थी और राज्य ने गुजरात और फिर अपने यहाँ उत्पादन बढ़ा दिया। लेकिन इस दौरान कई लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा और इसके लिए सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी की धोखाधड़ी जिम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल इससे पहले केंद्र और कोर्ट तक को भी गुमराह कर चुकी है। दिल्ली में सरकार के संरक्षण में आक्सीजन सिलेण्डर की कालाबाजारी पहले भी सामने आ चुकी है। आप की इस कारगुजारी का सच दिल्ली की जनता और उतराखंड की जनता भी समझ चुकी है। ऐसे वक़्त में ऐसे गैरजिम्मेदाराना कृत्य के लिए जिसमें जाने गई और जानबूझकर अराजकता का वातवरण बनाने की कोशिश की गई उसके लिए मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे देश में दिल्ली ऐसा राज्य है जहां पर डेथ रेट और केस ज्यादा रहे तो जांच के भी झूठे आंकडे दिए गए। वहीं सेवा कार्यो का दिखावा और नकारात्मक राजनीति के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- जमीन दिलवाने के नाम पर विधवा से 53 लाख रुपये की ठगी, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज
  • Related Posts

    नैनीताल- अब तक की सबसे बडी कार्यवाही,1.85 करोड़ रुपये कीमत की 618 ग्राम स्मैक के साथ 02 तस्करों को गिरफ्तार किया।

    Spread the love

    Spread the love     नैनीताल की एसओजी एवं कोतवाली काठगोदाम की संयुक्त टीम ने लगभग 1.85 करोड़ रुपये कीमत की 618 ग्राम स्मैक के साथ 02 तस्करों को किया…


    Spread the love

    देहरादून: फोन इस्तेमाल करने में पहाड़ की महिलाएं पीछे नहीं, पिछले 3 साल में 12% बढ़ा मोबाइल का उपयोग

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड में पहाड़ की महिलाएं भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने में पीछे नहीं है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *