कोसी में नहाते समय डूबा हल्दूचौड़ का एक युवक।

नैनीताल/गरमपानी : छोटे भाई और दो दोस्तों के साथ पहाड़ घूमने गया युवक शनिवार को अल्मोड़ा हाईवे स्थित नावली के पास कोसी नदी में नहाते समय डूब गया। सूचना पर खैरना चौकी पुलिस, राजस्व विभाग और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद हल्दूचौड़ निवासी युवक की तलाश में बचाव अभियान चलाया गया लेकिन एसडीआरएफ को देर शाम तक सफलता नहीं मिल पाई। अब रविवार सुबह एसडीआरएफ खोजबीन करेगी। शनिवार को हल्दूचौड़ की ग्राम पंचायत गंगापुर कबड़वाल के गांव बच्ची नवाड़ निवासी रोहित कुमार (25) पुत्र चंद प्रकाश, सौरभ पुत्र चंद्र प्रकाश, सूरज पुत्र स्व. गंगाराम और जगतपाल शर्मा पुत्र प्रेमपाल शर्मा कार से काकड़ीघाट की ओर घूमने निकले थे। दोपहर करीब ढाई बजे नावली और जौरासी के पास कोसी नदी में नहाने के लिए उतरे। इसी दौरान रोहित गहरे पानी में डूबने लगा। इस पर रोहित के भाई सौरभ, सूरज और जगतपाल ने मदद के लिए शोर मचाया। साथ ही 112 नंबर पर घटना की सूचना दी। इस पर राजस्व निरीक्षक भुवन चंद्र भंडारी, पवन ध्यानी, ललित मोहन जोशी, खैरना चौकी से सिपाही शंकर नेगी, राजेंद्र गोस्वामी और एसडीआरएफ की टीम ने कोसी नदी में बचाव अभियान चलाया। लेकिन रोहित का पता नहीं लग सका। पुलिस को जगतपाल शर्मा ने बताया कि रोहित कुमार तैरना जानता था लेकिन नहाते समय गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी। वहीं नैनीताल से आई एसडीआरएफ की टीम ने युवक की खोजबीन में देर शाम तक बचाव अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इधर स्थानीय लोगों ने कोसी नदी की ओर जाने वाले कच्चे मार्गों और नदी की गहराई वाले जगहों में चेतावनी बोर्ड लगाने की प्रशासन से मांग की है।

और पढ़े  उत्तरकाशी: 20 हजार फीट की ऊंचाई पर चलने वाला पहला हेली रेस्क्यू अभियान, 67 पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकाला
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…