कालपी जालौन : समाधान दिवस में डीआईजी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी

Spread the love

कोरोना संक्रमण की वजह से साढ़े 4 महीने से बंद चल रहे थाना समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को फिर से शुरू हो गया। कालपी कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में झांसी रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक जोगिंदर कुमार औचक ढंग से पहुंच गए। उन्होंने पीड़ितों की समस्याओं को सुना तथा पुलिस तथा राजस्व विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि तालमेल बनाकर थाना दिवस में आने वाले शिकायतों का मौके पर जाकर तत्परता निस्तारण करें। इस मौके पर उपजिलाधिकारी कौशल कुमार, क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक रूप कृष्ण त्रिपाठी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शीतला प्रसाद मिश्रा ने फरियादियों द्वारा प्रस्तुत प्रकरणों को सुना। विनोद कुमार तथा सुनील कुमार गांधी निवासी कालपी ने मौजा तिरही स्थित जमीन मे विक्रेताओं तथा उसके बारिशों द्वारा अनाधिकृत कब्जा करने की शिकायत की गई, कुंवर लाल निवासी इंदिरानगर कालपी ने मौजा गुढाखास की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला उठाया, हीरापुर गांव के प्रधान उमाशंकर निषाद ने विद्यालय की बाउंड्री में निर्माण मैं पड़ोसी द्वारा वाधा करने की शिकायत की गई, उषा निवासिनी मोठ झांसी ने आलमपुर मौजे में स्थित जमीन में विपक्षियों के द्वारा अवैध कब्जा किया गया है ।
उक्त मामलों को निपटाने के लिए उप जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग के कर्मचारियों की टीम को मौके पर भेजा गया है। इस मौके पर हरेंद्र सिंह, प्रमोद दुबे, मुन्ना सिंह चौहान, विद्यासागर राजस्व कर्मचारी तथा पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। फोटो समस्याओं को सुनते डीआईजी


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- रामजन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत थे महंत विश्वनाथ दास शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथि पर संत समाज ने किया भावपूर्ण स्मरण
  • Related Posts

    योगी सरकार का बेटियों को तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी, CM ने किया एलान

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया है। योगी सरकार प्रदेश की 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देगी। बुधवार को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई…


    Spread the love

    चुनाव से पहले सपा का एलान: सरकार बनने पर महिलाओं के लिए शुरू होगी स्त्री सम्मान समृद्धि, सालाना मिलेंगे 40,000

    Spread the love

    Spread the love उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने महिलाओं को रिझाने के लिए बड़ा एलान किया है। यूपी में सपा की सरकार बनने पर ‘स्त्री सम्मान समृद्धि…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *