शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव का जनपद बॉर्डर यमुना नदी कालपी के पुल में पार्टी के वरिष्ठ सपा नेता अशोक कुमार राठौर एवं सपा नेता और हरमोहन सिंह यादव के नेतृत्व मेंजोरदार स्वागत किया गया ।
दोपहर 4:00 बजे कालपी हाईवे स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में पत्रकार से बात करते हुए राष्ट्रीय सचिव ने कहा के देश और प्रदेश में राजा तथा महाराजा मनमाने तरीके से सरकार चला रहे हैं जनता की समस्याओं के प्रति प्रदेश सरकार कतई गंभीर नहीं है उन्होंने बताया कि जनता ने प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने का पहले से ही निर्णय ले लिया है केवल नतीजा आना बाकी है उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है तथा सपा ने चुनाव जीतने के लिए पूरी तैयारी कर ली है इससे पहले यमुना नदी के पुल में अरविंद यादव सभासद नगर अध्यक्ष हाजी अजमत खान पुष्पेंद्र सिंह सैफ अली अजीत यादव प्रमोद सिंह यादव अफजाल पुष्पेंद्र सिंह नीरज पाल दिलीप यादव प्रशांत शुक्ला पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर तथा नारे लगाकर राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार का जोरदार स्वागत किया।









