कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज विभाग की ओर से श्रीराम अस्पताल निकट जन सहायता केंद्र का किया गया आयोजन

Spread the love

अयोध्या। कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज विभाग के महानगर संयोजक अयोध्या महन्त जयमंगलदास महाराज की अध्यक्षता में राजकीय श्रीराम अस्पताल अयोध्या के मुख्य द्वार पर जन सहायता केंद्र का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिला के लोकप्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फीता काटकर किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इस पंचायती विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने कहा कांग्रेस सर्व धर्म की पार्टी है और हर जरूरतमंदों के आंसू पूछना चाहती हैं। हमारी जितनी भी योजनाएं रही हैं सर्व समाज के लिए रही हैं। भाजपा जाति और धर्म की पार्टी है और संकुचित मानसिकता जुमला व झूठ से भरी पड़ी हुई हैं। इसने देश को बेचा है व खोखला किए है। जुमलेबाजी के कारण 2022 में बीजेपी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। हम सब जरूरतमन्दो की मदद हेतु कैम्प का आयोजन किए है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कैंप आयोजित करने हेतु महंत जयमंगलदास को बधाई दी। इस कैंप के द्वारा श्रीराम अस्पताल में आ रहे सभी मरीजों को सहायता व राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से अच्छा कोई दल व पार्टी नहीं है। कांग्रेस शिक्षा, स्वास्थ्य देश के विकास हेतु समर्पित पार्टी है।
कार्यक्रम संयोजक महानगर अध्यक्ष महंत जयमंगलदास महाराज ने कहा कि जन सहायता केंद्र का उद्देश्य यहां आने वाले सब मरीजों की सेवा सहायता व मदद करना है। उनको अस्प्ताल की सभी सरकारी मदद का लाभ दिलाना है। उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है। इस कैंप के द्वारा सभी पार्टी कार्यकर्ता लोगों को सहायता और मदद प्रदान कर आएंगे। उन्होंने बताया कि यह कैंप 28 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा। प्रातः 10 बजे से लेकर 12 बजे तक हम सब यही कैंप करेंगे। इससे पूर्व आये अतिथियों व बड़े नेताओं का महन्त जयमंगलदास ने माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत सम्मान किए।
कार्यक्रम में वरिष्ट कांग्रेसी नेता शैलेंद्र पांडेय, महंत नागा रामलखनदास, सुनील पाठक, प्रवक्ता वीरू तिवारी, पूर्व अध्यक्ष धर्मबीर दूबे, श्री निवास पोद्दार, दीपक यादव, मो. आफाक़ उर्फ भोलू भाई आदि काफी संख्या में शामिल रहे।

और पढ़े  कमीशन और बंदरबांट' का पैसा सभी में बराबर बंटेगा,जनता के पैसों पर डाका और फिर ईमानदारी' की कसमें! देखें विडियो

Spread the love
  • Related Posts

    बड़ा हादसा: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसा,ट्रक ने बस में मारी जोरदार टक्कर, 3 यात्रियों की मौत और 11 घायल

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। बल्दीराय थाना क्षेत्र के टेरी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने गुड़गांव से बिहार जा रही निजी बस…


    Spread the love

    योगी सरकार का बेटियों को तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी, CM ने किया एलान

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया है। योगी सरकार प्रदेश की 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देगी। बुधवार को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *