ऋषिकेश : राष्ट्रपति की वीआईपी ड्यूटी में लगे 19 पुलिसकर्मी और कर्मचारी मिले कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप ।

Spread the love

ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन आश्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर वीआईपी ड्यूटी पर आए 19 पुलिस कर्मियों और कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन सभी पुलिसकर्मियों को अपने जिलों में वापस भेज दिया गया। सभी को अगले 14 दिन तक होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
बीते शनिवार को वीआईपी ड्यूटी से पूर्व परमार्थ निकेतन आश्रम में चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी और पौड़ी के 400 पुलिसकर्मी और विभागीय कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई गई थी। रविवार सुबह इनमें 19 पुलिस जवान और कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले। सात लोगों की आरटीपीसीआर और 12 कर्मचारियों की एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। गनीमत यह रही कि इनमें से कोई भी पुलिसकर्मी ड्यूटी पर नहीं पहुंचा था।
यमकेश्वर ब्लॉक के कोविड नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमितों में चमोली के दो, रुद्रप्रयाग के दो, देहरादून के दो और पौड़ी का एक पुलिसकर्मी शामिल है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह पुलिस विभाग को जवानों के संक्रमित होने की सूचना दे दी गई थी। विभाग ने संक्रमित जवानों को ड्यूटी पर वापस भेज दिया।
पुलिसकर्मियों के संपर्क में आए लोगों को किया जाएगा चिन्हित
कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मी परमार्थ निकेतन में ठहरे थे। इस दौरान कई पुलिसकर्मी और आश्रम के कर्मचारी इन पुलिसकर्मियों के संपर्क में आए थे। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित जवानों के संपर्क में आए पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है। संपर्क में आए सभी लोगों की कोरोना जांच कराई जाएगी। वहीं जांच रिपोर्ट आने तक संपर्क में आए लोग होम आइसोलेशन में रहेंगे।

और पढ़े  उत्तराखंड- भुवन चंद्र खंडूड़ी: मामा की राजनीतिक विरासत के बजाय थामा BJP का दामन, लोगों के दिलों में बनाई खास जगह

कई कर्मचारी कर रहे थे ड्यूटी
कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों के संपर्क में आए कई पुलिसकर्मी और आश्रम के कर्मचारी राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान मौजूद थे। ऐसे में अगर कोई पुलिसकर्मी या कर्मचारी संक्रमित पाया जाता है तो बड़े स्तर पर संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। कार्यक्रम में राज्यपाल, कैबिनेट मंत्री, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद थे ।


Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च ज्यादा होने पर हत्या का मामला, दोषी को उम्रकैद की सजा

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल के पहाड़पानी इलाके में पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च से बिगड़ा स्वाद विवाद की वजह बन गया। बहस के दौरान आवेश में आकर ललित ने युवक…


    Spread the love

    हल्द्वानी- आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 2 भाइयों समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *