उत्तराखंड : लालकुआं विधानसभा पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज, बीजेपी की जीत को लेकर बोल गए कुछ ऐसा कि मच गया हड़कंप ।।

Spread the love

यूपी और उत्तराखंड में भाजपा की जीत को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कुछ ऐसा बोल गए कि राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। यूपी और उत्तराखंड चुनाव के नतीजों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कही बात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है, जिसके बाद से उत्तराखंड में भी हर जगह यह चर्चा का विषय बना हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करने के साथ ही लिखा है, कि उत्तराखंड से प्रचार करके लौटे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड में भाजपा की हकीकत पर बोले। उन्होंने लिखा कि है कि उत्तराखंड से भाजपा तो गई।
भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों उत्तराखंड में चुनावी सभाएं कर रहे हैं।  इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक शख्स से यूपी और उत्तराखंड के चुनाव नतीजों को लेकर बात कर रहे हैं। वे बता रहे हैं कि यूपी में भाजपा की जीत पक्की है, लेकिन उत्तराखंड में कड़ा मुकाबला है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- मुख्यमंत्री ने सीएम आवास में किया कन्या पूजन, की खुशहाली की कामना
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने सुना पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के इन्द्रानगर स्थित होटल रॉयल इन पैलेस में आयोजित प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें एपिसोड को सुना। इस अवसर…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग की बेटी का उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन, गांव में हुआ भव्य स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी के मर्गांव (पणधारा) की होनहार क्रिकेटर सभ्या नेगी(24) का उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। गांव पहुंचने पर सभ्या…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *