उत्तराखंड : लगातार 2 दिनो से मौसम खराब, मकान गिरने से दो लोगो की दबकर मौत

Spread the love

तटीय राज्यों में तबाही मचाने वाले समुद्री चक्रवात ताऊते का असर उत्तराखंड में अगले 24 घंटे और देखने को मिलेगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। इसे लेकर सरकार, शासन और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर हैं
लगातार दूसरे दिन गुरुवार को तड़के से ही उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में बारिश जारी है। राजधानी देहरादून सहित मसूरी, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की में भी बारिश जारी है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की सूचना है। वहीं अलकनंदा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। इससे पहले बुधवार को भी रातभर बारिश जारी रही। 

गुरुवार को मसूरी के गलोगी धार-देहरादून मार्ग पर पहाड़ी गिरने से मलबा आ गया। लोक निर्माण विभाग ने मौके के लिए जेसीबी भेजी, जिसके बाद मार्ग खोलकर आवाजाही शुरू की गई।

बारिश से दो मकान गिरे, दो की दबने से मौत, दो लोग घायल

वहीं लगातार जारी बारिश इन दो परिवारों पर काल बनकर टूटी है। उत्तराखंड के भवाली में एक घर की सुरक्षा दीवार टूटने के दो लोग दब गए तो वहीं बाजपुर में एक मकान टूटने से दो लोगों की दबकर मौत हो गई।

मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक समुद्री चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में आए बदलाव की वजह से उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश की आशंका है।

देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, नैनीताल और हरिद्वार जैसे जिलों में भी अगले 24 घंटे बारिश की आशंका है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश के साथ ही कई स्थानों पर बिजली गिरने का भी खतरा है। मैदानी क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं

और पढ़े  हरिद्वार- धनौरी बाजार में सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत

Spread the love
  • Related Posts

    हरीश राणा-  हरीश की अस्थियां हरिद्वार में कीं विसर्जित, तेरहवीं पैतृक गांव पलेटा में करेगा परिवार

    Spread the love

    Spread the loveइच्छामृत्यु के बाद 13 वर्षों की मौन पीड़ा से मुक्त हुए हरीश राणा की अस्थियां वीरवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित कर दी गईं। इसके बाद पूरा…


    Spread the love

    Expressway: उद्घाटन की तैयारी तेज, बनाए जा रहे तीन हेलिपैड, हो सकती है PM मोदी की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का अब उद्घाटन जल्द होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल के पहले सप्ताह में ही इसका उद्घाटन करने देहरादून…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *