उत्तराखंड : राज्य में आज कोरोना के 12 नए केस, 20 मरीज ठीक होकर लौटे घर ।

Spread the love

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 20 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 312 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 17346 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, हरिद्वार, पिथौरागढ़ और टिहरी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, चंपावत, देहरादून, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में एक-एक, नैनीताल और उत्तरकाशी में दो-दो व पौड़ी में चार संक्रमित मरीज मिले हैं। 

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343223 हो गई है। इनमें से 329458 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7389 लोगों की जान जा चुकी है


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: मैदानी क्षेत्रों में सीधी बुवाई से धान उपज लेने की तैयारी, ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक उत्पादन
  • Related Posts

    देहरादून: मैदानी क्षेत्रों में सीधी बुवाई से धान उपज लेने की तैयारी, ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक उत्पादन

    Spread the love

    Spread the loveराज्य में ऊधम सिंह नगर व हरिद्वार मैदानी जिलों में धान उत्पादन के लिए रोपाई का तरीका इस्तेमाल होता है। अब इसकी जगह सीधी बुवाई तरीका (डीएसआर) का…


    Spread the love

    देहरादून: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CM धामी, पुस्तक के लोकार्पण कार्यक्रम में हुए शामिल

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। वह यहां शिवराज सिंह चौहान की प्रकाशित पुस्तक ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *