उत्तराखंड : मंत्रिमंडल की बैठक आज, कई मसलों पर हो सकती है चर्चा

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में वन, गृह, वित्त, आपदा प्रबंधन, उच्च शिक्षा से संबंधित मसलों पर चर्चा हो सकती है। बैठक में फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती की सेवा नियमावली में संशोधन, आपदा प्रबंधन विभाग के ढांचे, 11वीं व 12वीं के छात्रों को टैबलेट देने, अधिप्राप्ति में नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव कैबिनेट में आ सकता है। अधिप्राप्ति नियमावली के तहत जहां ठेकेदारों की नई श्रेणी बनाने की तैयारी है, वहीं सभी श्रेणियों की वित्तीय सीमा को बढ़ाया जाना है। मंत्रिमंडलीय उपसमिति सरकार को अपनी रिपोर्ट पहले ही सौंप चुकी है।

15 अगस्त तक सभी मंजूर योजनाओं के शासनादेश निकालें : मुख्यमंत्री
वहीं मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को जल्द सभी योजनाओं, कार्यक्रमों और अन्य कार्यों के लिए वित्तीय और प्रशासनिक मंजूरी जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक इस संबंध में शासनादेश जारी हो जाने चाहिए।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) आनंद बर्द्धन ने सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों, प्रभारी सचिवों को इस संबंध में पत्र जारी किया। पत्र में उन्होंनेे 15 अगस्त तक सभी योजनाओं, कार्यक्रमों, परियोजनाओं व कार्यों के लिए बजट प्रावधान के तहत वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति देने को कहा।कोरोना की पहली व दूसरी लहर में विकास कार्यों की रफ्तार धीमी रही। वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां प्रभावित हुईं। चुनाव साल में धामी सरकार पर प्रदर्शन का दबाव है। सरकार के पास काम के बमुश्किल पांच से छह महीने हैं। राज्य सरकार के कई योजनाएं बजट में घोषित हो चुकी हैं, लेकिन अभी विभागों को इन योजनाओं की मद में प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति नहीं मिली है। इस कारण योजनाएं शुरू नहीं हो पा रही हैं।

और पढ़े  देहरादून- लोन पास कराने के नाम पर रिश्वत मांगने वाला जालसाज CBI के हत्थे चढ़ा, आगरा से किया गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- 7 महीने तक सूचना न देने पर नायब तहसीलदार पर 25 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveआरटीआई से मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने पर सूचना आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए विकासनगर के नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी पर 25 हजार रुपये का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *