उत्तराखंड : प्रदेश में आज कोरोना के 17 नए संक्रमित, प्रदेश में टीकाकरण की रफ्तार पर लगा ब्रेक ।

Spread the love

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 17 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 16 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 150 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 11915 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह जिलों बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा में तीन, देहरादून और रुद्रप्रयाग में पांच-पांच, हरिद्वार, नैनीताल , पौड़ी और उत्तरकाशी में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है। 

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343584 हो गई है। इनमें से 329936 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7395 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.03 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.14 प्रतिशत दर्ज की गई है।
टीकाकरण की रफ्तार हुई कम
उत्तराखंड में पिछले 10 दिनों में कोविड टीकाकरण की रफ्तार कम हुई है। 13 से 22 सितंबर के दौरान हुए वैक्सीनेशन की तुलना में 23 सितंबर से 2 अक्तूबर के बीच हुए वैक्सीनेशन में करीब 50 प्रतिशत की कमी आई है। दिसंबर तक लक्ष्य पूरा करने के लिए अगले 90 दिन में प्रतिदिन 61605 टीके लगाने होंगे।

सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन की ओर से लक्ष्य की तुलना में टीकाकरण की स्थिति का विश्लेषण किया जा रहा है। संस्था की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 2 अक्तूबर तक राज्य में 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के 73.72 लाख लोगों को पहली डोज और 31.84 लाख को दोनों डोज वैक्सीन दी जा चुकी है। यानी अब तक कुल 1.05 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। 

और पढ़े  ऋषिकेश AIIMS: पहाड़ की नारी, देश की शक्ति कार्यक्रम का आयोजन, CM धामी ने वर्चुअली शुभकामनाएं दीं

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में कोविड वैक्सीन की जरूरत वाले 18 से 44 वर्ष के लोगों की संख्या 49,34,219 और 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या 27,95,247 है। इसके अलावा राज्य में रजिस्टर्ड हेल्थ केयर वर्कर्स की संख्या 1,28,002 और फ्रंट लाइन वर्कर्स की संख्या 1,93,216 है। यानी कुल 80,50,684 लोगों का वैक्सीनेशन किया जाना है। हर व्यक्ति को दो डोज के हिसाब में राज्य में वैक्सीन की कुल 1.61 करोड़ डोज दी जानी हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल हाईवे पर लापरवाही: क्षतिग्रस्त डिवाइडर बना किशोर की मौत का कारण, जबड़े में एंगल घुसने से गई जान

    Spread the love

    Spread the love  नैनीताल हाईवे पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा एक क्षतिग्रस्त डिवाइडर के कारण हुआ,…


    Spread the love

    देहरादून- महिला तस्कर गिरफ्तार: पति पर दर्ज मुकदमों का खर्च पूरा करने के लिए पत्नी बन गई तस्कर

    Spread the love

    Spread the loveसहसपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को खुशहालपुर निवासी नशा तस्कर शबनम को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के पास से पुलिस को 7.53 ग्राम स्मैक मिली। महिला ने बताया पति पर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *