उत्तराखंड : प्रदेश में आज कोरोना के 21 नए मामले, 14 मरीज ठीक होकर लौटे घर ।

Spread the love

उत्तराखंड में शनिवार को 21 नए संक्रमित मामले मिले हैं। वहीं किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 14 मरीज स्वस्थ हुए हैं। आज छह जिलों में 21 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
अल्मोड़ा व पौड़ी में एक-एक, चमोली में छह, देहरादून में नौ और ऊधमसिंह नगर व उत्तरकाशी जिले में दो-दो संक्रमित मिले हैं। बागेश्वर, चंपावत, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले में कोई संक्रमित नहीं मिला है। 

282 सक्रिय मरीजों का चल रहा इलाज
प्रदेश में कोरोना 14 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 329619 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। 282 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 95.66 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत दर्ज की गई है। कुल संक्रमितों की संख्या 343376 हो गई है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 3211 पदों पर भर्ती शुरू, 29 जुलाई तक करें आवेदन
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *