उत्तराखंड – प्रदेश मे अब शराब की दुकानें भी 2 बजे होंगी बन्द…..

Spread the love

देहरादून राजस्व से अधिक मुझे प्रदेश की जनता की चिंता है-CM तीरथ सिंह रावत मुख्यमंत्री ने लिया शराब की दुकानें अन्य दुकानों के साथ ही 2ः00 दोपहर बंद करने का निर्णय कोविड संक्रमण के फैलाव को कम करने के लिए सरकार ने लिया निर्णय देहरादून। कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रदेश सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। उसके तहत अब शराब की दुकानें भी बाजार की अन्य दुकानों की तरह ही 2ः00 बजे दोपहर में बंद हो जायेंगी। आज मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उन्हें राजस्व से कहीं अधिक राज्य के वासियों के स्वास्थ्य की चिंता है। संक्रमण को रोकने के लिए जो भी जरूरी कदम होंगे वह उठाए जायेंगे। जब से प्रदेश में कोरोना का संक्रमण में तेजी आई है सरकार ने भी रोकथाम के प्रयास तेज कर दिए हैं। इसमें खासतौर कोविड की चेन तोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई के क्रम में बाजार के प्रतिष्ठनों को दोपहर 2 बजे ही बंद करने के निर्देश दिए।  आज मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया कि प्रदेश में संचालित शराब की दुकानें भी बाजार के अन्य प्रतिष्ठानों के साथ ही दोपहर दो बजे में बंद हो जायेंगी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि शराब की दुकानें जल्दी बंद किए जाने से राजस्व का नुकसान होना तो स्वाभाविक है। लेकिन मुझे अपने प्रदेश की जनता की चिंता है। हर हाल में प्रदेश को संक्रमण के प्रभाव से बचाना है। इसके लिए जो भी कदम उठाने जरूरी होंगे वह उठाए जायेंगे।

और पढ़े  उत्तराखंड: पर्वतीय क्षेत्रों में बनेंगे 17 नए मिनी स्टेडियम, राज्य में खेलों को मिलेगा बढ़ावा

Spread the love
  • Related Posts

    रुद्रपुर- ट्रेन की चपेट में आने से टेंपो स्टैंड के मुंशी की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

    Spread the love

    Spread the love     रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर टेंपो स्टैंड के मुंशी की मौत हो गई। इसका पता चलते ही स्वजन में कोहराम मच…


    Spread the love

    देहरादून- कांग्रेस नेता हरक सिंह ने की प्रेसकांफ्रेंस, सीएम विवेकाधीन कोष के दुरुपयोग का लगाया आरोप

    Spread the love

    Spread the love   कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के उपयोग को लेकर सवाल उठाए। उनका कहा कि सूचना के अधिकार के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *