उत्तराखंड / पौड़ी गढ़वाल : मकान मालिक को किरायेदार का सत्यापन न करना पड़ा भारी।

Spread the love

जनपद पुलिस कप्तान पी0 रेणुका देवी द्वारा अपराध पर और अधिक प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के लिये सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में मकान मालिकों के किरायेदार और घरेलू नॉकरों का सत्यापन करने के सम्बंध मेँ निर्देश दिए गए हैं। जिस पर पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। वंही इसी क्रम में थाना सतपुली क्षेत्र में एक मकान मालिक को अपने किरायेदार का सत्यापन नही कराना महंगा पड़ गया।जिस पर थानाध्यक्ष सतपुली सन्तोष पैथवाल द्वारा बृजमोहन सिंह निवासी सतपुली का उत्तराखंड पुलिस एक्ट के प्रविधानो के तहत पांच हजार रुपये का संयोजन शुल्क वसूल कर चालान किया गया है।इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने बताया की सुरक्षा की दृष्टि से उत्तराखंड पुलिस एक्ट में मकान मालिक को अपने घरेलू नौकर ओर किरायेदार का शत प्रतिशत सत्यापन करना अनिवार्य हैं। जिससे थाना क्षेत्र में रह रहे ऐसे बाहरी व्यक्तियोँ के विषय मे थाने को जानकारी हो सके और समय से ऐसे लोगो का उनके गृह क्षेत्र से पुलिस वेरिफिकेशन कराया जा सके।
वंही उन्होंने आम जन से अपील करते हुए बताया की सत्यापन फार्म को थाने से प्राप्त कर सकते है और यदि कोई मकान मालिक ऐसे लोगो का सत्यापन नही कराते हैं तो उनके विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस एक्ट के तहत कानूनी कार्यवाही की जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- टिहरी जा रहे विधायक उमेश और चंद्रशेखर को पुलिस ने रोका, खींचातानी में सांसद की शर्ट फटी
  • Related Posts

    अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग…PG छात्र ने MBBS के विद्यार्थियों को किया परेशान, एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक आज

    Spread the love

    Spread the loveसोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान और शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) में रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पीजी छात्र ने एमबीबीएस बैच 2023…


    Spread the love

    उत्तराखंड- मदरसों का अस्तित्व केवल बोर्ड पर निर्भर, ये मान लेना सही नहीं, सरकार के फैसले पर जमीअत का बयान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड मदरसा बोर्ड समाप्त कर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के संबंध में बुधवार को जमीअत उलेमा-ए-हिंद ने बयान जारी किया। उन्होंने इस कानून के क्रियान्वयन पर पुनर्विचार करने और…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *