उत्तराखंड : पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे की मांग पर पहाड़ से लेकर मैदान तक बरसात में भी डटे परिजन

Spread the love

पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर रविवार को गढ़वाल से लेकर कुमाऊं में धरने-प्रदर्शन का दौर जारी है। गढ़वाल में राजधानी देहरादून तो कुमाऊं में रुद्रपुर में पुलिस कर्मियों के परिजन ग्रेड पे की मांग को लेकर धरने पर बैठे। देहरादून में सुबह से ही प्रदर्शनकारी धरने पर डटे हुए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान प्रदर्शनकारियों को समझाने पहुंचीं, लेकिन प्रदशर्नकारियों ने उनकी बात नहीं मानी। उनका कहना है कि 4600 ग्रेड पे को लेकर तत्काल जीओ जारी किया जाए। प्रदर्शनकारी मौके पर मुख्यमंत्री को बुलाने की मांग भी कर रहे हैं। बारिश होने के बावजूद भी प्रदर्शनकारी डटे हुए हैं। वहीं कुछ को पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी किया गया है। देहरादून में धरना स्थल पर एसपी सिटी सहित भारी पुलिस फोर्स तैनात है। बता दें कि कुछ समय पहले पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे में भारी कटौती का आदेश मुख्यालय से जारी कर दिया गया था। तभी से पुलिस कर्मियों के परिजन ग्रेड पे में कटौती का विरोध कर रहे हैं। पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे में की गई कटौती को लेकर ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में भी परिजनों ने धरना दिया। रविवार को रुद्रपुर धरना स्थल पर पुलिस और पीएसी तैनात है। गांधी पार्क में पुलिस कर्मियों के परिजन धरना दे रहे हैं।
डीजीपी अशोक कुमार भी पुलिस कर्मियों के परिजन से धरना न करने का अनुरोध कर चुके हैं। सीओ सिटी अमित कुमार ने धरना स्थल पर पहुंचकर धरने की वीडियोग्राफी करने समेत कई निर्देश दिए हैं। रुद्रपुर में विधायक राजकुमार ठुकराल भी धरने को समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे। धरने से एक दिन पहले डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस कर्मियों के परिजनों को फेसबुक तो एसएसपी डीएस कुंवर ने व्हाट्सएप के जरिये मैसेज भेजकर मनाने की कोशिश की थी। पुलिस कर्मियों के परिजनों ने एसडीएम को पत्र लिखकर धरने की अनुमति मांगी है। एसएसपी डीएस कुंवर ने कहा है कि उच्चधिकारी इस मामले को लेकर शासन से बात कर रहे हैं।

और पढ़े  उत्तरकाशी: पीरुल प्लांट में लगी आग, दमकल के 2 वाहन मौके पर पहुंचे, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च ज्यादा होने पर हत्या का मामला, दोषी को उम्रकैद की सजा

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल के पहाड़पानी इलाके में पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च से बिगड़ा स्वाद विवाद की वजह बन गया। बहस के दौरान आवेश में आकर ललित ने युवक…


    Spread the love

    हल्द्वानी- आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 2 भाइयों समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *