उत्तराखंड : दोबारा स्थगित हुई स्टाफ नर्स की भर्ती परीक्षा,15 जून होनी थी 2621 पदों पर लिखित परीक्षा

Spread the love

स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में स्टाफ नर्सों के 2621 खाली पदों की भर्ती परीक्षा दोबारा से स्थगित कर दी गई। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद ने 15 जून को लिखित परीक्षा निर्धारित की थी। इस संबंध में परिषद की ओर से परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा स्थगित होने की सूचना भेजी गई। मई में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने के कारण सरकार ने भर्ती परीक्षा रोक दी थी। उस समय परिषद ने सिर्फ देहरादून और हल्द्वानी में 27 परीक्षा केंद्र बनाए थे।

संगठनों की ओर से उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्र हर जिला में बनाने की मांग उठाई थी। शासन ने प्रत्येक जिला स्तर परीक्षा केंद्र बनाने का आदेश जारी किया था।

जिसके बाद 15 जून को लिखित परीक्षा निर्धारित की गई थी लेकिन एक दिन पहले ही सरकार ने दोबारा से परीक्षा स्थगित कर दी है। 2621 पदों के लिए लगभग 10 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। वहीं, स्टाफ नर्सों की भर्ती प्रक्रिया न होने से स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग को नए नर्सों की नियुक्ति के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। 

उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परषिद के संयुक्त निदेशक रमेश पांडे ने बताया कि सरकार के आदेश पर स्टाफ नर्सों की परीक्षा स्थगित की गई है। सरकार की ओर से नए आदेश मिलने के बाद ही परीक्षा तिथि तय की जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- नमामि गंगे घाट पर गंगा में बहे यूपी के दो कांवड़ यात्री, तलाश जारी, 10 को डूबने से बचाया
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *