उत्तराखंड : देश के सभी राज्यों के राज्य वृक्ष यहां तैयार हुई भारत वाटिका. देखें पूरी खबर

Spread the love

उत्तराखंड समेत देश के तमाम राज्यों के राज्य वृक्षों के साथ पेड़ों की अन्य प्रजातियों को संरक्षित करने के लिए वन अनुसंधान शाखा की ओर से हल्द्वानी में भारत वाटिका तैयार की गई है। भारत वाटिका में उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हिमाचल, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, केरल, असम, पश्चिम बंगाल तमिलनाडु समेत देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित राज्यों के राज्य वृक्षों के साथ ही अन्य 24 प्रजातियों के पेड़ों को संरक्षित किया गया है। 

वन अनुसंधान शाखा के निदेशक व मुख्य वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी के मुताबिक भारत वाटिका में महाराष्ट्र और चंडीगढ़ के राज्य वृक्ष आम, राजस्थान और तेलंगाना के खेजारी, गुजरात, मध्य प्रदेश के बरगद, बिहार हरियाणा और उड़ीसा के ब्रिक्स बरगद, बिहार हरियाणा उड़ीसा के पीपल, केरल और तमिलनाडु के नारियल, असम और अरुणाचल के होलोंग, छत्तीसगढ़ और झारखंड के शाल, उत्तराखंड के बुरांश, उत्तर प्रदेश के अशोक, पश्चिम बंगाल के चितवन, तेलंगाना के जामी आंध्रप्रदेश के नीम, हिमाचल के देवदार, लक्ष्यदीप के ब्रेड फ्रूट और कर्नाटक के चंदन के पेड़ लगाए गए हैं। इन वृक्षों के अलावा भारत वाटिका में पीपल, सीता, अशोक, चिनार, चंदन, देवदार, रोडोर एंड रन, व्हाइट टीक समेत कई अन्य जातियों के भी वृक्ष हैं। इसके अलावा वन अनुसंधान शाखा के वैज्ञानिक तुलसी की 15 प्रजातियों के साथ पीपल, बरगद, आंवला, बेलपत्र, पाकड़ समेत कई प्रजातियों के संरक्षण को लेकर काम कर रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल- नन्हे जादूगर' की चमकेगी किस्मत: 'क्यों न वो दुनिया का बेहतरीन जादूगर बने?' कायल हुए उद्योगपति आनंद महिंद्रा
  • Related Posts

    रामनगर- गर्जिया मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 20 से अधिक श्रद्धालु घायल, 2 महिलाएं गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveगर्जिया मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्जिया क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 20 से 22 लोग घायल हो…


    Spread the love

    हल्द्वानी अग्निकांड: पार्सल से भरा था गोदाम, शटर के पास शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी से जला पूरा वेयरहाउस

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी के पास अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग इतनी वीभत्स थी कि दो वाहन पूरी तरह जल गए जबकि बाहर खड़ीं…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *