उत्तराखंड / चमोली : वैक्सीनेशन और एंटीजन,आरटीपीसीआर टेस्ट पर जोर।लोगों की जागरूकता का दिखाई दे रहा है असर ।

Spread the love

इन दिनों सरकारी अस्पतालों और एएनएम केंद्रों में जिले भर में लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।साथ ही साथ बड़ी संख्या में लोगों के एंटीजन एवं आरटीपीसीआर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजी जा रही है।कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अब धीरे-धीरे लोगों में जागरूकता बढ़ी है।तो स्वयं ही लोगों की भीड़ वैक्सीनेशन सेंटरों और जांच सेंटरों पर उमड़ रही है।जो कोरोना वायरस से बचाव के लिए हर संभव कोशिश में जनता में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है। पहली वैक्सीन लगाकर दूसरे डोज की अवधि होने पर भी लोग बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन केंद्रों पर उमड़ रहे हैं।

सरकार के दिशा-निर्देशों पर स्वास्थ्य महकमा भी सघनता से एंटीजन एवं आरटीपीसीआर सैंपलिंग तथा वैक्सीनेशन में युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है। हमारे संवाददाता ने एक जांच और वैक्सीनेशन केंद्र पर जाकर लोगों से पूछताछ की तो लोगों में वैक्सीनेशन और कोराना संक्रमण की जांच को लेकर काफी उत्साह नजर आया।इस केंद्रों पर बड़ी संख्या में युवक युवतियों सहित बुजुर्ग गण भी बहुत ही उत्साहित होकर बताते हैं कि शासन प्रशासन की बहुत अच्छी पहल है कि गांव गांव वैक्सीन लगाई जा रही है। कहते हैं कि सबसे अच्छी बात तो यह है कि अब पहले की तरह घर से वैक्सीन का स्लाट भी बुक नहीं कराना पड़ रहा है। पहाड़ी इलाकों में कमजोर नेटवर्क के कारण स्लाट बुक कराने में उन्हें बहुत दिक्कतें आ रही थी।लोग खुश हो कर कहते हैं कि अब वैक्सीनेशन केंद्र पर आकर ही उनको वैक्सीन लग जा रही है।

और पढ़े  बदरीनाथ चढ़ावा प्रकरण- गोदियाल-द्विवेदी में चले शब्दों के बाण, एक दूसरे को दे डाली खुली बहस की चुनौती

एएनएम शशी सुमन सजवाण ने बताया कि उनके विकास खंड नारायणबगड़ में वर्तमान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा 13 एएनएम केंद्रों पर वैक्सीनेशन का कार्य जोर-शोर से चलाए जा रहे हैं। जहां ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बरसात के मौसम में कहीं दूर जाकर वैक्सीन लगाने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। कहा कि वैक्सीन प्रर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।तो वहीं अस्पताल में आने वाले बिमार लोगों को एंटीजन एवं आरटीपीसीआर सैंपलिंग कराने की सलाह भी दी जा रही है।जिसे लोग भी खुशी-खुशी से अपनी जांच करा रहे हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    रोकी केदारनाथ यात्रा: पैदल मार्ग पर बोल्डर गिरे, श्रद्धालुओं को आगे जाने से रोका, प्रशासन ने की यह अपील

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरवनाथ मंदिर के पास जंगलचट्टी क्षेत्र में भारी बोल्डर गिरने से यात्रा शुक्रवार सुबह अस्थायी रूप…


    Spread the love

    2026 हरेला पर्व: उत्तराखंड में लोकपर्व का उत्सव, हरियाली का महाअभियान, 6 लाख पौधे लगाएगी BJP

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में आज लोकपर्व हरेला पूरे उत्साह और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर में व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *