उत्तराखंड/चमोली : बद्रीनाथ धाम में बकरीद से संबंधित गतिविधियों के चलते बद्रीपुरी के लोगों में भारी आक्रोश।

Spread the love

बद्रीनाथ धाम में मुस्लिम समुदाय के द्वारा की गई बकरी ईद से संबंधित गतिविधियों के विरोध में बद्रीपुरी की जनता हुई एक मुस्लिम समुदाय के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग।

बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत बन रहे हैं आस्था पथ के द्वारा निर्माणधीन सरकारी इमारत में बद्रीनाथ धाम में रह रहे मुस्लिम समुदाय के मजदूरों द्वारा नमाज पढ़ी गई थी जिसको लेकर बद्रीनाथ धाम की जनता ने हिंदू व सनातन धर्म के विरुद्ध बद्रीनाथ की पवित्र भूमि पर बकरी ईद से संबंधित गतिविधियों को लेकर आक्रोश जताया। जिसके परिपेक्ष में बद्रीनाथ व्यापार सभा के अध्यक्ष विनोद नवानी के नेतृत्व में तीर्थ पुरोहित व बामणी और माणा गांव के नवयुवक व महिलाओं द्वारा बद्रीनाथ थाने में पहुंच कर बकरी ईद से संबंधित गतिविधियों को करने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों के विरुद्ध कार्यवाही कर बद्रीनाथ से वापस भेजने की मांग की है।

व्यापार सभा के अध्यक्ष विनोद नवानी का कहना है कि आजकल श्रावण मास का महीना चल रहा है लेकिन यहां के स्थानीय लोगों को बद्रीनाथ जी के मंदिर में दर्शन नहीं करने दिया जा रहा है और कुछ मुस्लिम समुदाय के लोग यहां पहुंचे हैं और इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि इन लोगों द्वारा बद्रीनाथ धाम में बकरी ईद से संबंधित गतिविधियों को अंजाम दिया गया जबकि बद्रीनाथ धाम के एक्ट 183 के अंतर्गत लिखा गया है कि बद्रीनाथ धाम में बद्रीनाथ की धार्मिक गतिविधियों के अलावा अन्य किसी भी तरह की गतिविधियां यहां पर न की जाए। कहा कि आज हमारे हिंदू सनातन धर्म के लिए एक दुर्भाग्य का दिन है कि यहां पर एक निर्माणाधीन सरकारी संपत्ति के भीतर बकरी ईद संबंधित गतिविधियां की गई जो एक निंदनीय घटना है। और हम प्रशासन से निवेदन करते हैं कि जो भी लोग इस दुखद घटना में सम्मिलित थे उनके खिलाफ उचित कार्यवाही अमल में लाई जाए।

और पढ़े  हादसा- शादी में शामिल होकर लौट रहे दंपती की कार खाई में गिरी, दोनों की मौत

बद्रीनाथ सरपंच संगीता मेहता व पांडुकेश्वर की सरपंच सरिता रावत का कहना है कि जिस तरीके से आज कुछ मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा बकरी ईद संबंधित गतिविधियां यहां पर की गई जिसको देखकर लगता है कि भविष्य में इनके द्वारा धाम में अपना वर्चस्व बना कर मस्जिद का भी निर्माण यह लोग कर देंगे जोकि हम सबके लिए दुखद विषय है ।

बद्रीनाथ नवयुवक के अध्यक्ष राघव कुमार का कहना है कि विश्व में आस्था का सबसे बड़ा केंद्र श्री बद्रीनाथ धाम है लेकिन वर्तमान समय में हिंदू समुदाय के लोग व स्थानीय लोगों को यहां नाही दर्शन की अनुमति है और ना पूजा की लेकिन बाहर से मुस्लिम समुदाय के लोग यहां पहुंच कर बकरी ईद से संबंधित गतिविधियां कर रहे हैं तो क्या यह उनकी पूजा नहीं है जब हम स्थानीय लोग पांडुकेश्वर से बद्रीनाथ के लिए आते हैं तो हमारे आधार कार्ड वह अन्य दस्तावेजों की जांच की जाती है जिसके बाद ही हमें बद्रीनाथ आने दिया जाता है लेकिन जब यह लोग यहां पहुंच रहे हैं तो किस आधार पर यह लोग यहां पहुंच रहे हैं।

वहीं थानाध्यक्ष बद्रीनाथ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि कुछ लोग कोविड नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए जिनके खिलाफ मुकदमा दाखिल कर दिया है । जिनमें
हरेंद्र सिंह पवार पुत्र स्वर्गीय बालप सिंह ग्राम चाई जोशीमठ।
नाजिर पुत्र अब्दुल जलील ग्राम बलिया टोली किसररा ।
आजम पुत्र सल्लोमुद्दीन ग्राम मचकुरी थाना कोचा हामन, जिला किशनगंज बिहार ।
के विरूद्ध धारा 188 आईपीसी , 51 B आपदा प्रबंधन अधिनियम 2/3 महामारी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है ।

और पढ़े  नैनीताल हाईकोर्ट- उत्तराखंड बार काउंसिल: 11606 मतों की गिनती पूरी, दून के राकेश गुप्ता, नैनीताल के डीके शर्मा ने बनाई बढ़त

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- बंशीधर:मैं रिटायर नहीं, मैं चाहता हूं मेरे बेटे को टिकट मिले, विधायक के बयान ने बढ़ाया सियासी पारा

    Spread the love

    Spread the loveकालाढूंगी विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत एक बार फिर अपने तेवरों से सुर्खियों में हैं। मीडिया को दिए एक बयान में उन्होंने कहा कि…


    Spread the love

    नैनीताल- विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड,वायरल हुआ शूटिंग का बीटीएस वीडियो, फैंस हुए उत्साहित

    Spread the love

    Spread the loveमिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *