उत्तराखंड/चमोली : 30 सितंबर(आज) को चमोली जिले में वैक्सीनेशन का महा अभियान चलाया जायेगा।

Spread the love

कोविड वैक्सीनेशन के लिए आज 30 सिंतबर को पूरे जिले में दूसरा टीकाकरण का महाअभियान चलाया जाएगा। इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एमएस खाती ने बताया कि आज 30 सितंबर को टीकाकरण महाभियान के तहत जिले में प्रथम डोज के लिए 2 हजार तथा दूसरी डोज के लिए 20 हजार का लक्ष्य रखा गया है।

टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने के लिए मोबाईल टीमें बनाई गई है जो वाहनों से विभिन्न क्षेत्रों में जाकर कोविड वैक्सीनेशन करेगी। इसके अलावा गांव क्षेत्रों के आसपास भी टीकाकरण सत्र लगाए जाएगे।

कोविड वैक्सीनेशन सेंटरों पर भी नियमित रूप से टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने समस्त जनपदवासियों से आज 30 सिंतबर को आयोजित होने वाले टीकाकरण महाभियान का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज नही लगी है या जिन लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगनी है वे सभी नागरिक इस महाअभियान के दिन आयोजित टीकाकरण सत्र में टीका जरूर लगवाए। ताकि कोविड से पूरी सुरक्षा मिल सके।


Spread the love
और पढ़े  रुद्रप्रयाग- रांसी मैदान पहुंचे CM धामी, संवाद कार्यक्रम में कहा- कहा-जनसहभागिता से बनेगा राज्य का बजट
  • Related Posts

    नैनीताल- बंशीधर:मैं रिटायर नहीं, मैं चाहता हूं मेरे बेटे को टिकट मिले, विधायक के बयान ने बढ़ाया सियासी पारा

    Spread the love

    Spread the loveकालाढूंगी विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत एक बार फिर अपने तेवरों से सुर्खियों में हैं। मीडिया को दिए एक बयान में उन्होंने कहा कि…


    Spread the love

    नैनीताल- विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड,वायरल हुआ शूटिंग का बीटीएस वीडियो, फैंस हुए उत्साहित

    Spread the love

    Spread the loveमिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *