उत्तराखंड : कोरोना का कहर दिन पर दिन बढ़ता हुआ आज भी प्रदेश में मिले इतने संक्रमित 96 लोगों ने तोड़ा दम.

Spread the love

पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड में कोरोना मामलों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य में मरीजों का आंकड़ा बढ़ने के साथ ही मौत का आंकड़ा भी बढ़ना चिंताजनक बनता जा रहा है। प्रदेश में आज कोरोना के रिकॉर्ड 5703 नए मामले सामने आए है। पिछले 24 घंटे में राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 96 लोगों की मौत इस संक्रमण से हुई है। हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में ही 30 मरीजोंने दम तोड़ दिया।
इधर आज 1471 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 113736 मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 5703 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई , जिनमें देहरादून जिले से 2218 ,हरिद्वार से 1024, नैनीताल जिले से 848, उधमसिंह नगर से 397 ,पौडी से 132 , टिहरी से 204, चंपावत से 58, पिथौरागढ़ से 98, अल्मोड़ा 189, बागेश्वर से , 44 , चमोली से 214 , रुद्रप्रयाग से 35 ,उत्तरकाशी से 242 सैंपल पॉजिटिव मिला हैं। जबकि राज्य में आज 96 मरीजों की मौत हुई।
जबकि 1471 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 162562 मरीजों में से 113736 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 3485 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,2309 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 43032 है।


Spread the love
और पढ़े  मुरादाबाद में भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, नैनीताल निवासी समेत 4 युवकों की मौत
  • Related Posts

    हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

    Spread the love

    Spread the love  आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…


    Spread the love

    पौड़ी- जनपद पौड़ी में चार स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, नदी उफान, भूस्खलन, बस हादसा और आग की घटनाओं पर परखा गया सिस्टम

    Spread the love

    Spread the love    आज मंगलवार को जनपद पौड़ी के चार अलग-अलग स्थानों पर आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान बस दुर्घटना, नदी का जलस्तर बढ़ने, जंगल में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *