उत्तराखंड :कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह वीडियो वायरल, भाजपा में मची खलबली,प्रदेश प्रभारी ने माना अनुशासनहीनता ।

Spread the love

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ। इस वीडियो में वह प्रदेश में सत्ता चलाने वालों पर निशाना साध रहे हैं। हालांकि मंत्री ने इससे इनकार करते हुए कहा है कि वह इस दौरान किसी व्यक्ति की आपत्तिजनक भाषा पर आपत्ति जता रहे थे।
हरक सिंह के बयान पर भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा है कि हरक के बयान को अनुशासनहीनता माना गया है। जैसे प्यारे बच्चे को डांटा जाता है, वैसे ही हरक सिंह रावत को भी डांटेंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा है कि मैंने हरक सिंह रावत से इस बारे में बात की है। कहा कि इस बारे में हरक से पूछा गया है। उन्होंने कहा कि उनके बयान को पूरे परिप्रेक्ष्य में नहीं देखा गया।

किसी कॉमरेड नेता ने उत्तराखंड की सियासत को लेकर यह भाषा बोली थी
हालांकि जब हरक के अधिकारियों से इसके बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि इसे तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। किसी कॉमरेड नेता ने उत्तराखंड की सियासत को लेकर यह भाषा बोली थी, जिस पर मंत्री हरक आपत्ति जता रहे थे।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- मिस यूनिवर्स इंडिया: उत्तराखंड की बेटी अनुभा वशिष्ठ ने जीता रनर-अप का खिताब, 40 दिन तक चली प्रतियोगिता
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *