उत्तराखंड : केंद्रीय मंत्री सिंधिया आज करेंगे कई रूटों के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ, ये होगा किराया  ।

Spread the love

उड़ान योजना के तहत उत्तराखंड में आज शुक्रवार से कई रूटों पर हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई हेली सेवाओं का उद्घाटन करेंगे। वहीं, जौलीग्रांट एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण भी करेंगे।ज्योतिरादित्य सिंधिया दोपहर 1:30 यहां पहुंचेंगे। 353 करोड़ की लागत से तैयार नए टर्मिनल के फेज वन का कार्य पूरा कर लिया गया है।
जौलीग्रांट एयरपोर्ट के नए टर्मिनल में आधुनिक सुख सुविधाओं के लोगों को राज्य की विराट संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा। टर्मिनल में अंदर आने पर राज्यपुष्प ब्रह्मकमल की झलक दिखाने वाले तीन स्तंभ बनाए गए हैं। इन्हीं स्तंभों के सामने राज्य की कलाकृतियों को दर्शाया गया है। टर्मिनल के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है।
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वाति भदौरिया ने बताया कि शुक्रवार को उड़ान योजना के तहत हैरिटेज कंपनी की ओर से सहस्त्रधारा से गौचर और चिन्यालीसौड़ के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू की जाएगी।

वहीं, पवन हंस की ओर से जौलीग्रांट से श्रीनगर और गौचर के लिए सीधी हवाई सेवा का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा पवन हंस की ओर से दून से हल्द्वानी, पंतनगर-पिथौरागढ़, देहरादून-पिथौरागढ़ वाया हल्द्वानी हेली सेवा शुरू की जाएगी।

विभिन्न रूटों पर हेली सेवा का किराया
स्थान                                रुपये
देहरादून से हल्द्वानी             5683
पंतनगर से पिथौरागढ़           4625
देहरादून से पिथौरागढ़          7999
जौलीग्रांट से गौचर                4625
सहस्त्रधारा से चिन्यालीसौड़    2500
सहस्त्रधारा से गौचर              3000
जौलीग्रांट से श्रीनगर              3581

और पढ़े  हरिद्वार: औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी के स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग

जौलीग्रांट एयरपोर्ट में हेलीकाॅप्टर सम्मेलन होगा
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय, यूकाडा के सहयोग से जौलीग्रांट एयरपोर्ट में हेलीकाॅप्टर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें देश की कई एविएशन कंपनियां भाग लेंगी। प्रदेश में हवाई सेवाओं के विस्तार और कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए हेली कंपनियों के साथ संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

    Spread the love

    Spread the love  आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…


    Spread the love

    पौड़ी- जनपद पौड़ी में चार स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, नदी उफान, भूस्खलन, बस हादसा और आग की घटनाओं पर परखा गया सिस्टम

    Spread the love

    Spread the love    आज मंगलवार को जनपद पौड़ी के चार अलग-अलग स्थानों पर आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान बस दुर्घटना, नदी का जलस्तर बढ़ने, जंगल में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *