उत्तराखंड : ऋषिकेश श्मशान घाट मे चिताओं और एंबुलेंस की लग रही कतारे.

Spread the love

उत्तराखंड में भी कोरोना सक्रंमण गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। रोजाना यहां पांच हजार के करीब संक्रमित मिल रहे हैं। इसी तरह संक्रमितों व अन्य लोगों की मौतें भी हो रही हैं। इसी कारण ऋषिकेश के मुक्तिधाम में कुछ ऐसा हृदय विदारक नजारा देखने को मिला। श्मशान के अंदर चिताओं की कतारें थीं तो बाहर एंबुलेंस की। ऋषिकेश में रविवार को कुल 173 कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 17 मरीज स्वास्थ्य होकर अपने घर लौटे।  इसके अलावा 210 मरीज अभी भी कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं।
तीर्थनगरी के लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती और ऋषिकेश क्षेत्र में 173 मरीज कोरोना संक्रमित मिले । राजकीय चिकित्सालय के नोडल अधिकारी एसएस यादव ने बताया कि रविवार को 55 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें 13 रैपिड एंटीजन और 42 लोग आरटीपीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।
199 लोगों को कोविड-19 जांच की गई। 42 लोग होम आइसोलेट हैं, 55 लोगों को कोविड-19 कीट दी गई। 20 लोग सरकारी अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। टिहरी जिला प्रशासन को फकोट ब्लॉक स्वास्थ्य विभाग की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में 86 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 529 लोगों का आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट हुआ।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- नहीं मिल रहे व्यावसायिक सिलिंडर, होटल और रेस्टोरेंट संचालन पर संकट
  • Related Posts

    देहरादून: आखिर हो ही गया धामी कैबिनेट का विस्तार, विधायक रामसिंह कैड़ा, खजान दास, भरत सिंह चौधरी सहित इन 5 मंत्रियों ने ली शपथ

    Spread the love

    Spread the loveधामी मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों की ताजपोशी के लिए शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है। राजपुर विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा…


    Spread the love

    हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

    Spread the love

    Spread the love  आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *