उत्तराखंड : बीते वर्ष की तरह इस वर्ष भी नहीं होगी कैलाश मानसरोवर यात्र आदिकैलाश यात्रा भी निरस्त.

देश की प्रमुख यात्रा कैलाश मानसरोवर यात्रा के आयोजन की सभी संभावनाएं अब समाप्त हो चुकी हैं। लगातार दूसरे वर्ष यह यात्रा आयोजित नहीं होगी। इसके साथ ही चलने वाली आदि कैलाश यात्रा को आयोजक संस्था कुमाऊं मंडल विकास निगम ने निरस्त कर दिया है। 60 यात्रियों के 16 समूहों की यह यात्रा आठ जून के आसपास शुरू होकर सितंबर तक चलती रही है। कैलाश मानसरोवर यात्रा का देश भर के शिव भक्त बेसब्री से इंतजार करते हैं। यात्रा का आयोजन विदेश मंत्रालय की ओर से किया जाता है जबकि यात्रा की तमाम व्यवस्थाएं कुमाऊं मंडल विकास निगम करता है। यात्रा के लिए जनवरी में विदेश मंत्रालय आवेदन आमंत्रित करता है और लाटरी से यात्रियों का चयन किया जाता है। इसके बाद उनके मेडिकल, वीजा आदि की औपचारिकताएं की जाती हैं। कुमाऊं मंडल विकास निगम यात्रा मार्ग की रैकी, पर्यटक आवास गृहों के सुधार, खान पान, सामान की ढुलाई आदि की व्यवस्था करता है। मई की शुरुआत तक ये व्यवस्थाएं हो जाती हैं। निगम के प्रबंध निदेशक मीणा ने बताया कि इस संबंध में इस वर्ष अब तक विदेश मंत्रालय की ओर से यात्रा को लेकर कोई पहल नहीं हुई है। कहा कि आदि कैलाश यात्रा मानसरोवर यात्रा के साथ ही चलती है तो वही आधारभूत सुविधाएं आदि कैलाश में भी काम आ जाती हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में बनेगा 160 किमी लंबा रोपवे नेटवर्क, 51 परियोजनाओं से जुड़ेंगे धार्मिक और पर्यटन स्थल
  • Related Posts

    हरिद्वार का हैप्पी हत्याकांड: बदमाशों की पुलिस से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से आरोपी घायल, दूसरा हुआ फरार

    हरिद्वार के बहादराबाद के शांतरशाह गांव में हुए बहुचर्चित हैप्पी हत्याकांड में शामिल बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ मध्य रात्रि दौलतपुर के घने जंगल में हुई।…

    उत्तराखंड- रेड अलर्ट: प्रदेश में आज और कल भारी बारिश के आसार, CM के निर्देश-24 घंटे सतर्क रहें अधिकारी

    मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।…