उत्तराखंड आपदा : राज्य में आई आपदा में मृतकों की संख्या पहुंची 75 ।

Spread the love

उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद आई आपदा में मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को गढ़वाल में लापता दो अन्य ट्रैकरों के शव मिल गए हैं। पांच ट्रैकरों के शव बृहस्पतिवार को मिल गए थे। सभी सातों शव शुक्रवार को निकाले गए। इसके अलावा बागेश्वर के पिंडारी ग्लेशियर में पांच लोगों के हताहत होने की सूचना है। इससे आपदा में जान गंवाने वालों की संख्या 75 पहुंच गई है। उधर, शुक्रवार को द्वाली में फंसे 42 में से 21 ट्रैकरों को सुरक्षित कपकोट पहुंचा दिया गया था। इनमें छह अमेरिकी नागरिक हैं। प्रशासन के अनुसार कफनी ग्लेशियर में 23 स्थानीय ग्रामीण हैं। सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली सूचना के अनुसार, राज्य में आपदा से मरने वालों की संख्या 68 पहुंच गई है। बागेश्वर के कपकोट तहसील के अंतर्गत पिंडारी ग्लेशियर में 34 पर्यटक, कफली ग्लेशियर में 20 स्थानीय निवासी और सुंदरटुंगा ग्लेशियर ट्रैक पर 10 विदेशी पर्यटकों के फंसे होने सूचना मिली थी। इनमें कुल 58 लोगों को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की ओर से हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर लिया गया। शेष छह पर्यटकों में से पांच हताहत और एक लापता बताया जा रहा है।
इसके अलावा उत्तरकाशी के आईटीबीपी वाहिनी के बॉर्डर क्षेत्र नीलापानी में अग्रिम चौकी नागा से एसआरपी के दौरान मौसम खराब होने के दौरान बर्फबारी में जो दल बिछड़ गए थे, उनमें से सात व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं। इसके अलावा 17 सदस्यीय एक और ट्रैकिंग दल हर्षिल उत्तरकाशी से लमखागा पास ट्रैक पर गया था। इनमें से छह पोर्टर हिमाचल प्रदेश के रानी कांडा तक सुरक्षित पहुंच गए हैं। ट्रैकिंग दल के 11 सदस्य 17 अक्तूबर से लापता है। अब दल की लोकेशन हिमाचल प्रदेश के आस-पास बताई जा रही है।

और पढ़े  देहरादून- सरकार के 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम का CM धामी ने किया शुभारंभ, स्टॉल पर पहुंच बनाई सेल रोटी

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *