उत्तराखंड / अल्मोड़ा : जागेश्वर धाम पहुंच खुद को भाजपा सांसद बताने वाले व्यक्ति ने की मंदिर के पुजारियों से अभद्रता ।

Spread the love

जागेश्वर धाम में शनिवार को मंदिर के कपाट बंद करने पर को लेकर खुद को आंवला बरेली का सांसद बताने वाले व्यक्ति ने जागेश्वर मंदिर प्रबंधक समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट के साथ हाथापाई कर दी। धक्का-मुक्की करने और शोर-शराब होने पर मौके पर भारी भीड़ जमा हुई तो खुद को भाजपा सांसद बताने वाला व्यक्ति क्षमा याचना करके वापस लौट गया। इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं देने से पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खुद को उत्तर प्रदेश के बरेली मंडल के सत्तारूढ़ दल का सांसद बताने वाले व्यक्ति कुछ लोगों के साथ शनिवार को विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे। नियम के तहत मंदिर के कपाट शाम छह बजे बंद कर दिए जाते हैं। मंदिर के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने इस विषय में कथित सांसद को जानकारी भी दी लेकिन वह भड़क गए। आरोप है कि उन्होंने मंदिर समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट समेत कर्मचारियों के साथ अभद्रता और हाथापाई कर दी। मौके पर काफी भीड़ एकत्र होने पर कथित सांसद क्षमा याचना मांगकर लौट गए। मंदिर समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट और स्टाफ ने इसकी जानकारी भनोली की एसडीएम मोनिका को दी। एसडीएम मोनिका ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जिसका ब्योरा मंगाया जा रहा है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को भी अवगत करा दिया गया है। पूरी जानकारी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।https://newbharat.net.in/wp-content/uploads/2021/08/VID-20210801-WA0022.mp4


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध
  • Related Posts

    हल्द्वानीAccident- सैर पर निकले कारोबारी की ई-रिक्शा की टक्कर से मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

    Spread the love

    Spread the love   हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के चौफुला ऊंचापुल के पास शनिवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब माॅर्निंग वॉक पर गए भूपाल सिंह (49 वर्ष) को ई-रिक्शा…


    Spread the love

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *