उत्तराखंड : 430 किलोमीटर की दूरी तय करें लेकिन फिर भी नहीं बची जान जान बचाने को डेढ़ लाख में एंबुलेंस कर पहुंचे चंपावत.

Spread the love

दिल्ली समेत पूरे देश में कोरोना संक्रमण की हालत हर रोज बिगड़ रही है। अब अस्पतालों में जगह नहीं है। हालत यह है कि देश की राजधानी दिल्ली में भी मरीजों को जान बचाने के लिए एक बेड उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। चम्पावत में भी ऐसी एक घटना सामने आई है, जिससे कोरोना की भयावहता का स्वयं ही अंदाजा लगाया जा सकता है। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार एक कोरोना संक्रमित महिला अस्पताल में भर्ती होने के लिए दिल्ली में बेड की तलाश करती रही, लेकिन बेड नहीं मिला। इस पर उसने ऑनलाइन कोविड अस्पताल में बेड चेक किया तो चम्पावत में बेड खाली मिला तो वह चम्पावत के लिए निकल गई। उसने रास्ते में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए 80 हजार का ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदा और डेढ़ लाख रुपये में एंबुलेंस बुक कराई। चम्पावत पहुंचने के बाद महिला अस्पताल में भर्ती भी हो गई, लेकिन दो घंटे बाद ही महिला ने दम तोड़ दिया। घटना बुधवार देर रात्रि की है। दिल्ली के मुखर्जी नगर की रहने वाले रीता शर्मा 56 पत्नी राकेश शर्मा कोरोना संक्रमित थी। हालत खराब होने पर वह दिल्ली के कई अस्पतालों में गई लेकिन बेड खाली न होने पर वह भर्ती न हो सकी और उनकी हालत बिगडऩे लगी। इसके बाद पति राकेश ने ऑनलाइन कोविड अस्पतालों की स्थिति चेक की तो चम्पावत जीवन अनमोल अस्पताल में बेड खाली मिला। इस पर वह चम्पावत जाने को तैयारी करने लगे। रास्ते में ऑक्सीजन की कमी न हो इसके लिए उन्होंने करीब सात से आठ गुने दाम पर 80 हजार का एक ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदा। साथ ही आम समय में दस से 15 हजार रुपये में आने वाली एंबुलेंस को उन्होंने डेढ़ लाख रुपये में बुक कराया। इसके बाद वह चम्पावत के लिए निकल पड़े। अस्पताल प्रबंधक दीपक जोशी के अनुसार बुधवार रात्रि करीब करीब 12.50 बजे महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। रात करीब 2.30 बजे महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। प्रबंधक जोशी ने घटना की सूचना जिला प्रशासन को दी। प्रशासन ने गुरुवार को ताड़केश्वर घाट पर कोविड नियमों के तहत अंतिम संस्कार किया गया। साभार दैनिक जागरण!

और पढ़े  देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

    Spread the love

    Spread the love  आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…


    Spread the love

    पौड़ी- जनपद पौड़ी में चार स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, नदी उफान, भूस्खलन, बस हादसा और आग की घटनाओं पर परखा गया सिस्टम

    Spread the love

    Spread the love    आज मंगलवार को जनपद पौड़ी के चार अलग-अलग स्थानों पर आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान बस दुर्घटना, नदी का जलस्तर बढ़ने, जंगल में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *