उत्तरप्रदेश : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर अयोध्या में संतो के द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Spread the love

राम मंदिर आंदोलन के इतिहास को दोहराते हुए स्वर्गीय कल्याण सिंह ऐतिहासिक फैसले से मंदिर निर्माण आसान करने की याद दिलाई गई।

अयोध्या. राम नगरी अयोध्या में एक बार फिर राम मंदिर आंदोलन याद को दोहराया गया
स्व. कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे संतों ने दिलाई राम मंदिर आंदोलन की याद
अयोध्या में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के श्रद्धांजलि सभा में संतो के साथ राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट व संघ के पदाधिकारी
अयोध्या. राम नगरी अयोध्या में एक बार फिर राम मंदिर आंदोलन याद को दोहराया गया। जब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर अयोध्या में संतो के द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मंदिर आंदोलन से जुड़े सभी साधु संत के साथ संघ व विश्व हिंदू परिषद के भी लोग शामिल हुए।
अयोध्या की सरयू तट स्थित राम कथा पार्क में राम मंदिर निर्माण के लिए अपने सत्ता का परित्याग कर विवादित ढांचा को गिराने वाले कारसेवकों पर किसी भी कार्यवाही ना करने का आदेश देने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर अयोध्या में संतो के द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमे राम मंदिर आंदोलन के इतिहास को दोहराते हुए स्वर्गीय कल्याण सिंह ऐतिहासिक फैसले से मंदिर निर्माण आसान करने की याद दिलाई गई। अयोध्या के संतो ने स्वर्गीय कल्याण सिंह को राम मंदिर निर्माण के ऐतिहासिक पन्नों में दर्ज किए जाने को बताया।

संतों के साथ राम मंदिर ट्रस्ट व संघ के पदाधिकारियों ने भी दी श्रद्धांजलि

और पढ़े  UP में करीब 1 प्रतिशत बढ़े मुस्लिम मतदाता, सत्यापन की तैयारी, नए बने मतदाताओं में 35% इनकी संख्या

स्वर्गीय कल्याण सिंह के निधन पर अयोध्या में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में संघ के प्रबंध समिति के सदस्य भैया जी जोशी, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे पूर्व सांसद डॉ रामविलास दास वेदांती, राजकुमार दास राम वल्लभा कुंज के अधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में संत महंत मौजूद रहे तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि भी उपस्थित हुए इस दौरान अयोध्या में कल्याण सिंह अमर रहे के नारे गूंजे।
श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने अयोध्या पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रबंध समिति के सदस्य भैया जी जोशी ने 2 शब्दों में श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया है उस मार्ग को और समृद्ध करेंगे यही हमारा दायित्व है।
तो वहीं राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने बताया कि स्वर्गीय कल्याण सिंह के लिए आज संतो ने सभा आयोजित की इसका अर्थ है। साधु संतों के ह्रदय में उनका स्थान है। उन्होंने सबको अपना बनाया। साधु संतों के हृदय में उनका स्थान है। यह इस बात का प्रतीक है। यह एक राजनीति के क्षेत्र के लिए दुर्लभ कार्यक्रम है। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्ति का संतो के द्वारा श्रद्धांजलि आयोजन किया जाए यह भी एक बड़ी याद रखने वाली चीज है।

तो वहीं श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने कहा कि स्वर्गीय कल्याण सिंह पूर्व मुख्यमंत्री थे। यह सारी बातें महत्वपूर्ण नहीं है और उन्होंने अपने इस पदों का प्रयोग अपने उद्देश्य पूर्ति के लिए किया या अत्यंत सराहनीय बात है वही कहा कि स्वर्गीय कल्याण सिंह उस महान व्यक्ति के रूप में इतिहास में जाने जाएंगे जिन्होंने भव्य दिव्य राम मंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त किया जब तक यह ढांचा दूर नहीं होता तब तक मंदिर निर्माण का कार्य नहीं होता। वही बताया कि वो संकल्पित उस र का त्याग करने के लिए निरंतर तैयार थे। ऐसा एक तेजस्वी पुरुष हम लोगों ने देखा। जो कि हम लोगों के निरंतर स्मरणीय रहेगा। वही कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राम जन्मभूमि तक आने वाले मार्ग को कल्याण सिंह पथ बनाए जाने के फैसले से खुश हैं और कहां की यह नाम निरंतर प्रेरणा देगा।

और पढ़े  मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन, उत्तराखंड और यूपी सरकार में बनी सहमति

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या-  140 पन्नों की एसआईटी रिपोर्ट से बढ़ी हलचल, चढ़ावा चोरी मामले के विस्तृत तथ्य और साक्ष्य जोड़े गए

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दानपात्र से जुड़े गबन प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी शनिवार देर रात अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना हो गई। सूत्रों के अनुसार…


    Spread the love

    देहरादून- काले जादू का डर दिखाकर महिला से ठगी: विशेष पूजा और हवन का दिया झांसा, फिर की 2 लाख रुपये की ठगी

    Spread the love

    Spread the loveप्रेमनगर थाना क्षेत्र में सीमा तलवार ने खुद को पुजारी बताने वाले राहुल थापा पर अंधविश्वास फैलाकर और परिवार को काला जादू व बुरी शक्तियों का भय दिखाकर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *