उत्तर प्रदेश : यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही, धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, 2 लोग गिरफ्तार, आईएसआई से हो रही थी फंडिंग.

Spread the love

एसटीएफ ने मूक बाधिर छात्रों व कमजोर आय वर्ग के लोगों को धन, नौकरी व शादी करवाने का लालच देकर धर्मांतरण कराने वाले सिंडिकेट के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग आईएसआई व अन्य विदेशी फंडिंग से धर्मांतरण करवाते थे। बताया जा रहा है कि ये लोग बड़ी संख्या में धर्मांतरण करवा चुके हैं और कई लड़कियों की धर्मांतरण के बाद शादी भी करवा चुके हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुफ्ती काजी जहांगीर आलम कासमी पुत्र ताहिर अख्तर निवासी ग्राम जोगाबाई, जामिया नगर, नई दिल्ली व मोहम्मद उमर गौतम पुत्र धनराज सिंह गौतम निवासी बाटला हाउस, जामिया नगर, नई दिल्ली के रूप में हुई है।

बता दें कि पुलिस महानिदेशक यूपी के निर्देशन में अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान यूपीएटीएस को विगत कुछ समय से यह सूचना प्राप्त हो रही थी कि कुछ देश विरोधी व असामाजिक तत्व, धार्मिक संगठन या सिंडिकेट आईएसआई व विदेशी संस्थाओं के निर्देश व उनसे प्राप्त फंडिंग के आधार पर लोगों का धर्म परिवर्तन कर रहे हैं। ये लोग उनके मूल धर्म के प्रति नफरत फैलाकर उन्हें संगठित अपराध के लिए उकसा रहे थे। इस सूचना पर यूपीएटीएस ने कार्रवाई करते हुए मुफ्ती काजी जहांगीर आलम कासमी व मोहम्मद उमर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले महंत मनमोहन दास, अयोध्या के धार्मिक और सांस्कृतिक विकास पर हुई विस्तृत चर्चा
  • Related Posts

    UP- अवध के कई जिलों में सुबह से आंधी-बारिश, बिहार-झारखंड व पश्चिम बंगाल के बड़े हिस्सों में पहुंचा मानूसन

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश में आंधी-पानी का असर देखने को मिला लेकिन अब इसका असर कमजोर पड़ रहा है। ऐसे में प्रदेश में आंधी-बारिश का दायरा…


    Spread the love

    अयोध्या: मोदी-योगी के नेतृत्व में विकास और सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित- सूर्य प्रताप शाही

    Spread the love

    Spread the love      सर्किट हाउस सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *