उत्तर प्रदेश : – भाजपा सहित किसी के बस की बात नहीं राम मंदिर निर्माण को रोकना शाह के बयान पर अखिलेश ने किया पलटवार..

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हो रहा है। इसको रोकने का भाजपा सहित किसी के बस की बात नहीं है, फिर भी इस संबंध में भाजपा के बड़े नेता अनर्गल बयानबाजी करते नजर आते हैं। अखिलेश का निशाना गृहमंत्री अमित शाह पर था। अखिलेश ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि भाजपा झूठ, अफवाह, नफरत और धोखे की राजनीति से बाज नहीं आ रही है। सौ झूठ-सौ नेता, बार-बार बोलकर भाजपा सत्य को मारने की रणनीति पर काम कर रही है। केंद्र से लेकर राज्य की दोनों डबल इंजन सरकारें इसी षड्यंत्रकारी रीतिनीति पर चल रही है। जनता में बढ़ते आक्रोश के चलते भाजपा को अब यह विश्वास होने लगा है कि वह चाहे लाख अनैतिक हथकंडे अपना ले राज्य की सत्ता में उसकी वापसी की उम्मीद नहीं रह गई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने विकास काम नहीं गिना सकती, इसलिए वह जनता की आंख में धूल झोंकने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा अब दुबारा सत्ता में आने का ख्वाब देखना छोड़ दे, क्योंकि लोगों ने समाजवादी पार्टी को ही अब सत्ता में लाने का फैसला कर लिया है। भाजपा की तरह समाजवादी पार्टी अनर्गल बयानबाजी करने और साजिशें रचने में विश्वास नहीं करती है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का विजन है कि बिजली के कारखाने लगे, ट्रांसमिशन लाइन बने, डिस्ट्रीब्यूशन बेहतर हो, सोलर इनर्जी बढ़ाई जाए, पानी का इंतजाम हो, नदियां साफ हो और हॉस्पिटल बनाए जाए। पढ़ाई-दवाई मुफ्त हो और सामाजिक न्याय के लिए जातीय जनगणना के द्वारा सानुपातिक प्रतिनिधित्व की व्यवस्था हो। समाजवादी सरकार में ही कानून का राज स्थापित हो सकेगा। किसानों के साथ हो रहे अन्याय से मुक्ति मिलेगी।

और पढ़े  15वीं मंजिल से कूदी 15 साल की चीनू- मां की डांट बर्दाश्त न कर सकी, 11वीं में पढ़ी थी

Spread the love
  • Related Posts

    बेटी ने पापा प्रतीक को दी अंतिम विदाई, फूट-फूटकर रोईं पत्नी अपर्णा यादव, पूरा परिवार रहा मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveमुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर उनके विक्रमादित्य आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इस मौके पर उनके अंतिम दर्शन करने…


    Spread the love

    Prateek Yadav- ससुर ने दी मुखाग्नि, भावुक दिखे अखिलेश-शिवपाल, प्रतीक का हुआ अंतिम संस्कार

    Spread the love

    Spread the love बैकुंठधाम में प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार, अखिलेश-शिवपाल रहे मौजूद बैकुंठधाम में प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अपर्णा यादव के पिता व प्रतीक के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *