उत्तर प्रदेश : प्रधानमंत्री मोदी ने किया पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, प्रदेश में लाखों-करोड़ के निवेश का बनेगा माध्यम ।

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का लोकार्पण। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए अपना भाषण स्थानीय भाषा में शुरू किया। उन्होंने कहा कि जिस धरती पर हनुमानजी ने कालनेमि का वध किया। उस पावन धरती के लोगों का मैं चरण स्पर्श करता हूं। उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लोकार्पण की जनता को बधाई दी।
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 341 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करने के लिए पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी दोपहर एक बजे इस एक्सप्रेसवे पर बनाई गई हवाई पट्टी पर भारतीय वायुसेना के मालवाहक विमान सी-130जे हरक्युलिस से पहुंचे। उनकी अगवानी के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह एक्सप्रेसवे 22 हजार करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुआ है जो कि आने वाले समय में प्रदेश में लाखों करोड़ रुपये के निवेश का माध्यम बनेगा। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की विशेषता सिर्फ यही नहीं है कि यह 9 जनपदों को जोड़ेगा बल्कि यह एक्सप्रेसवे लखनऊ को उन शहरों से भी जोड़ेगा जहां विकास की असीम संभावनाएं हैं। पहले यूपी जैसे विशाल प्रदेश में एक शहर दूसरे शहर से दूर रहता था। पूर्वांचल के लोगों के लिए तो लखनऊ पहुचना भी महाभारत जीतने जैसा होता था पर अब आवागमन बेहद आसान होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये एक्सप्रेसवे यूपी की शान है। ये यूपी का कमाल है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को यूपी की जनता को समर्पित करते हुए अपने आप को धन्य महसूस कर रहा हूं। उन्होंने प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों पर भी निशाना साधा और कहा कि उत्तर प्रदेश में जिस तरह से राजनीति हुई, जिस तरह से लंबे समय तक सरकारें चलीं उसने यूपी के सर्वांगीण विकास पर ध्यान ही नहीं दिया। यूपी का यह क्षेत्र तो माफियावाद और यहां के लोगों को गरीबी के हवाले कर दिया गया था।
इस पूर्वांचल एक्सप्रेस से यूपी के पूर्वांचल के इलाकों की दिल्ली से दूरी कम होगी। यूपी एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) के सीईओ अवनीश अवस्थी ने कहा कि  एक्सप्रेस-वे पर बैटरी चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए निशुल्क जमीन दी जाएगी। हर पुलिस चौकी के पास हेलीपैड बनाए जाएंगे। फिलहाल इस पर टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा।

और पढ़े  26 जुलाई का सार्वजनिक अवकाश रद्द, आगरा दौरे पर CM योगी, 53 परियोजनाओं को देंगे हरी झंडी

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे : एक नजर में
 – लंबाई : 340.824 किमी
 – सड़क : 120 मीटर चौड़ी
 – गति : 100 किमी/घंटा, 120 किमी/घंटा की रफ्तार के लिए डिजाइन किया गया है।
 – हवाई पट्टी : सुल्तानपुर में 3.20 किमी लंबा व 34 मीटर चौड़ा एयर स्ट्रिप लड़ाकू विमानों के लिए।
 – 8 स्थानों पर फ्यूल पंप और 4 स्थानों पर सीएनजी स्टेशन।
 – 8 प्रसाधन ब्लॉक और 8 जनसुविधा परिसर।
 – हर 500 मीटर पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट का प्रावधान।
 – 4.5 लाख पौधों का रोपण।


Spread the love
  • Related Posts

    26 जुलाई का सार्वजनिक अवकाश रद्द, आगरा दौरे पर CM योगी, 53 परियोजनाओं को देंगे हरी झंडी

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय आगरा दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगरा में वह 421.01 करोड़ रुपये की 53 विकास परियोजनाओं…


    Spread the love

    सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी का निधन, 92 साल की उम्र में कहा अलविदा, आजमगढ़ की इस सीट से 5 बार जीते

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत हो गया है। समाजवादी पार्टी के एक कद्दावर नेता और आजमगढ़ जिले की निजामाबाद सीट से पांच बार विधायक…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *