उत्तर प्रदेश : पूरनपुर —- अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे रिटायर्ड फौजी को बर्बरता से पीटा और गुप्तांग में डाली लाठी

Spread the love

उत्तर प्रदेश में पूरनपुर पुलिस का अमानवीय व बर्बर चेहरा सामने आया है। लॉक डाउन के दौरान उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने बहनोई की अंत्येष्टि में शामिल होने लखीमपुर खीरी जा रहे रिटायर्ड फौजी की ना सिर्फ बर्बरता पूर्वक पिटाई की बल्कि थाने ले जाकर उसे चारपाई से बांधकर गुप्तांग में लाठी घुसेड़कर यातनाएं दीं।
फौजी के साथ कार में सवार महिलाओं को भी मारपीट कर पुलिस थाने ले गई। मरणासन्न स्थिति में पहुंचते ही पुलिस ने फौजी को उसके परिवार वालों के सपुर्द कर दिया। पुलिस ने फौजी की गाड़ी का चालान कर 18,500 रुपये वसूल किए।
इस मामले में सरेआम फौजी की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक किरीट कुमार हरि भाई ने एक दरोगा को निलंबित कर दिया है। शनिवार को पूर्व सैनिक की तहरीर पर दो दरोगा और छह अज्ञात सिपाहियों के विरुद्ध आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है।


Spread the love
और पढ़े  घर और ऑफिस में बैठकर ले रहे हैं AC का मजा, हो सकती है ये गंभीर बीमारी, बच्चों के लिए भी खतरा
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो नाबालिग बहनों की मौत, भाई के साथ जा रही थी दोनों

    Spread the love

    Spread the love गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में दो किशोरियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल…


    Spread the love

    अयोध्या में बनकर तैयार हुआ नर्सिंग कॉलेज -9.94 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ नर्सिंग कॉलेज भवन और छात्रावास

    Spread the love

    Spread the love          मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी पहल के फलस्वरूप अयोध्या में राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज परिसर में अत्याधुनिक नर्सिंग कॉलेज भवन और छात्रावास का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *