इंदौर मे मध्य रात्री के समय प्रसूता को अस्पताल ले जाने के लिए नहीं मिल रहा था कोई साधन, डायल-100 एफआरवी ने पहुँचाया अस्पताल

Spread the love

दिनाँक 15-05-2021 को जिला इंदौर की डायल-100 एफ.आर.व्ही. क्र. 09 को रात्री गस्त के दौरान थाना हीरानगर के अंतर्गत गौरी नगर में एक व्यक्ति ने हाथ देकर रुकाया । डायल-100 स्टाफ प्रधान आरक्षक गोविंद सिंह मीणा और पायलेट मोरेश्वर द्वारा जब व्यक्ति से बात की गयी तो उन्होने बताया कि मेरी पत्नी को प्रसव पीड़ा हो रही है मध्य रात्री मे अस्पताल ले जाने के लिए कोई साधन नहीं मिल रहा है, हमारी मदद करें । डायल-100 स्टाफ द्वारा मानवता का परिचय देते हुए तत्काल प्रसूता और उसके पति दीपक वर्मा को एफ़आरवी वाहन से नजदीकी अस्पताल पहुँचाया । मध्य रात्री के समय अस्पताल पहुँचाने के लिए प्रसूता के पति द्वारा डायल-100 सेवा का आभार व्यक्त किया गया ।


Spread the love
और पढ़े  Market Update: सेंसेक्स 550 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 24,100 से नीचे, जानिए क्या है बाजार का पूरा हाल
  • Related Posts

    Market Update: सेंसेक्स 550 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 24,100 से नीचे, जानिए क्या है बाजार का पूरा हाल

    Spread the love

    Spread the loveमंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 552.99 अंक गिरकर 77,063.41 पर आ गया; निफ्टी 160.45 अंक गिरकर 24,050.55 पर पहुंच गया। सेंसेक्स…


    Spread the love

    बहादुरगढ़ में डंडो से पीटकर व्यक्ति की हत्या: आरोपियों ने बेरी रोड पर झाड़ियों में फेंका शव, 3 पर केस दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveबहादुरगढ़ के बेरी रोड पर एक व्यक्ति की डंडों से पीटकर हत्या कर उसका शव झाड़ियों में फेंकने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *